newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Celebs Suicide in 2022: वो स्टार्स जिन्होंने साल 2022 में गंवाई जान, किसी ने किया सुसाइड तो किसी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Celebs Suicide in 2022: आज टीवी के फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने कई टॉप सीरियल्स में काम किया था

नई दिल्ली। मनोरंजन इंडस्ट्री की दुनिया भले ही बाहर से चकाचौंध और पैसे वाली लगती है लेकिन अंदर से बिल्कुल खोखली है।ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्टार्स को काम और शान-ए-शौकत की लत लग जाती है और ये सब चीजें नहीं मिलने से लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इंडस्ट्री में बीते साल से कई ज्यादा मौत की खबरें आ रही हैं। आज टीवी के फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने कई टॉप सीरियल्स में काम किया था। आज हम उन एक्ट्रेसेस की बात करेंगे जिन्होंने इस साल खुदकुशी की या संदिग्ध परिस्थितियों में जिनकी मौत हुई।

सैबल भट्टाचार्य– 10 अगस्त को बंगाली इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने वीडियो जारी अपनी पत्नी और सास को उसका जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो में एक्टर का शरीर खून से लथपथ था।

पल्लवी डे– बंगाली इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस -मॉडल पल्लवी का शव उनके घर से ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उन्हें एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।पुलिस ने पहली नजर में मामला आत्महत्या का बताया था। मामले में पल्लवी के लिव-इन-पार्टनर सग्निक चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

बिदिशा मजुंदार–  एक्ट्रेस बिदिशा की मौत पल्लवी की मौत से कुछ हफ्ते बाद हुई थी। बिदिशा ने पल्लवी की मौत पर दुख जाहिर किया था और वो उनके बहुत ज्यादा करीब थी। परिवार वालों को कहना था कि बिदिशा पल्लवी की मौत से काफी परेशान थी और तनाव में थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिदिशा की आत्महत्या का कारण उनका प्रेम प्रसंग था।

मंजुषा नियोगी-  27 मई को कांची’ एक्ट्रेस मंजुषा नियोगी का शव भी उनके कमरे में मिला था। एक्ट्रेस ने भी सुसाइड किया था। बताया गया था कि मंजुषा काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थीं। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया