newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Nayanthara: दक्षिण भारतीय की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा का 38वां जन्मदिन आज, साउथ सिनेमा में लेडी सुपरस्टार के नाम से हैं मशहूर

Happy Birthday Nayanthara: एक्ट्रेस आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी इंतजार करते है। नयनतारा को साउथ सिनेमा में लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। अभिनेत्री के आज करोंड़ो फैंस है। नयनतारा का असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है।

नई दिल्ली। नयनतारा दक्षिण भारतीय की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। अभिनेत्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नयनतारा ने सिनेमा को एक से एक शानदार फिल्में दी है। नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी इंतजार करते है। नयनतारा को साउथ सिनेमा में लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। अभिनेत्री के आज करोंड़ो फैंस है। नयनतारा का असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

नयनतारा की शिक्षा

नयनतारा की फैमिली के बारे में बात करें तो इनके पिता कुरियन कोडियत्तु भारतीय वायु सेना के अधिकारी थे इसलिए उन्होंने कई शहरों के स्कूलों से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद स्नातक की डिग्री लेने के लिए तिरुवल्ला के एक कॉलेज में एडमिशन लिया। नयनतारा ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि, उन्होंने चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र भी मिला और इसके बाद उनका नाम नयनतारा पड़ा। नयनतारा कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करती थी। यहीं से इनके करियर की शुरुआत हुई।

नयनतारा का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस ने साल 2005 में तमिल सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद तेलुगू  फिल्म की तरफ रुख किया। नयनतारा तेलुगू फिल्म में सबसे ज्यादा मांग करने वाली एक्ट्रेस है। साल 2010 में इन्होंने कन्नड़ फिल्म की शुरुआत की इस कन्नड़ फिल्म का नाम सुपर था। इन्हें साल 2011 में आई फिल्म श्री राम राज्यम में सीता के चित्रण के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार मिला।