newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आ गया अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म रूद्र-शक्ति का ट्रेलर, भगवान शिव से हैं कनेक्शन

Akshara Singh and Vikrant Singh’s film Rudra-Shakti: ट्रेलर में काफी सस्पेंस है और फिल्म सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने ट्रेलर के कैप्शन में लिखा- जहाँ प्यार भाग्य को परिभाषित करता है। रुद्र-शक्ति। अनंत काल से परे एक बंधन। एक कालातीत प्रेम कहानी, जो संपूर्ण होने के लिए नियत है।

नई दिल्ली। सावन 11 जुलाई से शुरू होने वाला है और भोजपुरी सिनेमा ने सावन को पावन बनाने की पूरी तैयारी कर रही हैं। खेसारी लाल यादव ने सावन के भक्ति से लबरेज गाने रिलीज करना शुरू कर दिए हैं जबकि अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म रूद्र शक्ति का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। बता दें कि पहले फिल्म के दो टीजर और पोस्टर रिलीज किए गए थे लेकिन अब ट्रेलर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या खास है।


शानदार है ट्रेलर

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म रूद्र शक्ति का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की अधूरी प्रेम कहानी को दिखाया गया है जो समय से परे है। अक्षरा को बाबा भोलेनाथ का मंदिर और शादी दिखती है, जिसमें वो खुद दुल्हन की तरह सजी हैं। ये सपना बार-बार उन्हें परेशान कर रहा है। अब इस सपने को मायनों को अक्षरा सिंह असल जिंदगी में ढूंढने वाली है, जो उनकी पिछली जिंदगी से जुड़ा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


18 जुलाई को होने वाली है रिलीज

ट्रेलर में काफी सस्पेंस है और फिल्म सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने ट्रेलर के कैप्शन में लिखा- जहाँ प्यार भाग्य को परिभाषित करता है। रुद्र-शक्ति। अनंत काल से परे एक बंधन। एक कालातीत प्रेम कहानी, जो संपूर्ण होने के लिए नियत है। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की रूद्र शक्ति 18 जुलाई 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फैंस ट्रेलर देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने तारीख कर लिखा- मूवी सिनेमा हॉल में भीड़ लग जाएगा एकदम प्यारी अक्षरा सिंह को देखने के लिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में वापस आ गई हैं,, बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह।