newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ashish Rai Passed Away: टीवी एक्टर आशीष राय का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

टीवी इंडस्ट्री के एक्टर आशीष राय (Ashish Rai) का निधन मंगलवार को हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) पर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai) ने दी है।

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के एक्टर आशीष राय (Ashish Rai) का निधन मंगलवार को हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) पर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai) ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया है।

ASHISH RAI

उन्होंने लिखा, ”आप बहुत जल्दी चले गए आशिष राय, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे दोस्त।”

मिली जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर को उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने घर में अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। इतना ही नहीं वो आर्थिक समस्या से भी जूझ रहे थे। इसके चलते उनके इलाज पर भी फर्क पड़ा। इसके बाद इलाज के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद भी मांगी थी।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच वो आर्थिक समस्या का सामना कर रहे थे, उसी समय उनका अस्पताल में डायलिसिस चल रहा था। जो काफी महंगा है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की मांग भी की थी।

ASHISH RAI3

आशिष के करियर की बात करें तो, उन्होंने दूर्दशन से लेकर टीवी के बड़े सीरियल में काम किया है। उनकी गिनती बेहतरीन एक्टर्स में से होती है। सीरियल ससुराल सिमर का से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, बनेगी अपनी बात, जीनी और जूजू और रीमिक्स जैसे सीरियल से दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। इतना ही उन्होंने हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जोकर के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी।