newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Urvashi Rautela: बुर्ज के टॉप पर चढ़कर उर्वशी रौतेला ने किया परफॉर्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Urvashi Rautela: उर्वशी का ये वीडियो दुबई का है और इसमें वो कहीं परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि, हाल ही में उर्वशी ने वो सफलता पाई है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी का ये वीडियो दुबई का है और इसमें वो कहीं परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि, हाल ही में उर्वशी ने वो सफलता पाई है, जो आज तक किसी दूसरे भारतीय सितारे को नहीं मिली है, जिस वजह से वह सुर्खियों में भी छाई हुई हैं। उर्वशी बुर्ज अल अरब के टॉप पर परफॉर्मेंस देने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उर्वशी को 200 एक्सपो रॉयल इन्विटेशन मिला था।

इस इवेंट में उर्वशी बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। इवेंट में उर्वशी को सम्मानित किया गया साथ ही उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी। वह एमिगला अवार्ड्स में शामिल हुई थीं। हाल ही में दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब के टॉप पर प्रदर्शन किया। ऐसा करते हुए उर्वशी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA ?? (@urvashirautela)


उर्वशी रौतेला  इंडियाज प्राइड और 2022 की सबसे शक्तिशाली महिला नामित किया गया था। इस दौरान उर्वशी ने 50,000 लोगों के सामने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस वीडियो के साथ उर्वशी ने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि बुर्ज अल अरब पर परफॉर्मेंस देने वाली मैं पहली भारतीय हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA ?? (@urvashirautela)


अभी तक विश्व के सात सितारों ने ही बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म किया था। अब उन नामों में उर्वशी का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले भी उर्वशी इराक की एक मैगजीन, बगदाद स्टाइल स्ट्रीट के मार्च 2021 के करव पर आने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। वहीं, 2020 में अरब फैशन वीक में वह पहली भारतीय थी, जो शो स्टॉपर के रूप में दिखाई दीं।