newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupama 10 August 2022: वनराज या अनुज…सर्जरी के बाद किसे बचा पाएंगे डॉक्टर, अटकी पूरे परिवार की सांस

Anupama 10 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने आप को कोसती है कि अगर उनसे अनुज की बात मानी न होती तो वो आज ये सब नहीं होता। डॉक्टर बताते हैं कि अनुज और वनराज दोनों की हालत बहुत सीरियस है और दोनों की सर्जरी करनी होगी।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के टॉप सीरियल अनुपमा में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसकी वजह से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुज और वनराज को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जहां दोनों की हालत बहुत खराब है। डॉक्टर दोनों का ऑपरेशन कर रहे होते हैं। इसी बीच अधिक मंदिर से गायब होता है और घटनास्थल पर ही नहीं पहुंचता है। अनुपमा और पूरा परिवार अनुज और वनराज के लिए प्रार्थना करता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या परिवार के सामने बड़ा राज खोलेगी।

डिक्लेरेशन फॉर्म भरेगी अनुपमा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने आप को कोसती है कि अगर उनसे अनुज की बात मानी न होती तो वो आज ये सब नहीं होता। डॉक्टर बताते हैं कि अनुज और वनराज दोनों की हालत बहुत सीरियस है और दोनों की सर्जरी करनी होगी। अनुपमा और तोशू डिक्लेरेशन फॉर्म पर साइन करते हैं। डॉक्टर फिलहाल कोई जवाब नहीं देते है और कहते हैं कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। दोनों की हालत सीरियस हैं। दूसरी तरफ किंजल परेशानी में दवा नहीं खाती है।

काव्या बताएगी आधा सच

अस्पताल में सभी लोग काव्या से सवाल करते हैं कि वो सबसे पहले वहां कैसे पहुंची। पहले तो काव्या कुछ नहीं बताती लेकिन सभी घरवालों के पूछने पर बताती है कि उनसे वनराज और अनुज का पीछा किया था। दोनों पहले से ही खाई के किनारे पर खड़े थे। दोनों काफी गुस्से में थे। काव्या आगे बताने वाली होती है लेकिन इतने में डॉक्टर आ जाते हैं। डॉक्टर परिवार को सर्जरी की सूचना देते हैं। काव्या पूरा सच परिवार के सामने नहीं बताती है। अपकमिंग एपिसोड में डॉक्टर वनराज को लेकर कुछ बताते हैं।क्या वनराज मर जाएगा। प्रोमो में पहले ही दिखा चुके हैं कि अनुज पैरालाइज होने वाला है। जिसकी सेवा अनुपमा करती हैं।