Bhediya First Look Out: वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर आउट

Bhediya First Look Out: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya First Look Out) का टीजर आउट हो चुका है। ये फिल्म अगले साल यानी 2022 में रिलीज होगी।

Avatar Written by: February 22, 2021 1:23 pm
bhediya film

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी को काफी पसंद क्या जाता है। फिल्म दिलवाले में उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार रही। अब एक बार फिर ये जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। दरअसल, वरुण और कृति फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya First Look Out) में साथ नजर आएगी। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। जिसका टीजर आउट हो चुका है। ये फिल्म अगले साल यानी 2022 में रिलीज होगी। ये टीजर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शेयर किया है।

varun kriti

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”स्त्री अपनी डरावनी दुनिया में स्वागत करती है।” ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में होंगे। तो वहीं, स्पोर्टिंग कास्ट में दीपक डोबरियाल होंगे। अमर कौशिक और दिनेश विजन सभी मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

टीजर में आप वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी पूर्णिमा की रात भेड़िया बनता नजर आता है। इसमें अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल की भी अहम भूमिका है।