Vicky Katrina Wedding : शादी के बाद विक्की-कैटरीना लौटे मुंबई, तस्वीरें आई सामने

Vicky Katrina Wedding : अपनी शादी के बाद शुक्रवार को सुबह विक्की-कैट हेलिकॉप्टर से मुंबई लौट चुके हैं। ये कपल एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से परिवार के 3 सदस्यों के साथ रणथंभौर में शेरपुर हवाई पट्टी से जयपुर के लिए रवाना हुए। इसके बाद ये कपल मुंबई पहुंचा। जिसकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वर्षा खरखोदिया Written by: December 10, 2021 12:26 pm
vicky kat jaipur

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Katrina Wedding) ने 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट (Six Senses Fort) में  शादी की। इसके बाद कपल ने पहली बार अपनी तस्वीर शेयर की। जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था। लाल रंग के जोड़े में कैट किसी परी से कम नहीं लग रही थी तो वहीं विक्की भी क्रीम कलर की शेरवानी में कम नहीं जच रहे थे। शादी के बाद बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी। अब ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। इसके साथ ही ससुराल में जाकर सभी रस्में निभाएंगी। इसके बाद ही रिसेप्शन पार्टी होगी।

अपनी शादी के बाद शुक्रवार को सुबह विक्की-कैट हेलिकॉप्टर से मुंबई लौट चुके हैं। ये कपल एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ परिवार के 3 सदस्य थे। रणथंभौर में शेरपुर हवाई पट्टी से उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसके बाद ये कपल मुंबई पहुंचा। जिसकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

मेहमान भी लौटने लगे मुंबई

इसके अलावा विक्की और कैट की शादी में शामिल होने आए मेहमान भी मुंबई लौटने लगे हैं। वो सड़क के रास्ते से जयपुर आएंगे। फिर यहां से फ्लाइट लेकर मुंबई वापस आएंगे। इसके अलावा कहा तो ये भी जा रहा है कि सिक्योरिटी रीजन की वजह से इस कपल डबल इंजन वाले हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया। इसी से वो जयपुर एयरपोर्ट तक पहुंचे थे।

इस बीच कैटरीना के देवर सनी कौशल ने अपनी भाभी के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। साथ ही परिवार में उनका वेलकम भी किया है। उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा- आज दिल में एक और की जगह बन गई। परिवार में आपका स्वागत है परजाई जी। खूबसूरत जोड़े को ढेर सारा प्यार।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Kaushal (@sunsunnykhez)

शादी के बाद अपने-अपने प्रोजेक्ट में हो जाएंगे बिजी

विक्की और कैटरीना आते ही अपने-अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगे। कैट जल्द ही सलमान के साथ अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलग-अलग लोकेशन पर शूट होंगे। इसके अलावा वो श्रीराम राघवन की एक फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हो जाएंगी। इसके अलावा विक्की भी सारा अली खान के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा भी उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। जिसपर वो जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं।