Lata Mangeshkar के बारे में गलत जानकारी देना विशाल ददलानी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल, मांगी माफी

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज कर रहे हैं। इस दौरान उनकी जजींग उनको इतनी भारी पड़ी गई कि उन्हें सरे आम माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने बीते एपिसोड में सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बारे में गलत जानकारी दे दी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गए।

Avatar Written by: January 25, 2021 1:18 pm
vishal

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज कर रहे हैं। इस दौरान उनकी जजींग उनको इतनी भारी पड़ी गई कि उन्हें सरे आम माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने बीते एपिसोड में सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बारे में गलत जानकारी दे दी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गए। बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

Neha kakkar and Vishal Dadlani

ददलानी ने दिया गलत बयान

शो के दौरान उन्होंने लता मंगेशकर के काफी फेमस सॉन्ग ‘ए मेरे वतन के लोगों’ को लेकर गलत जानकारी दी। दरअसल, हुआ यूं कि बीते एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया। जिसके बाद विशाल ने कहा कि इस गाने को लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था। ये गाना आज तक सबके दिलों में बसा है।

singer lata mangeshkar

स्वराज कौशल ने लगाई क्लास

एपिसोड एयर होने के बाद जैसे ही विशाल का ये बयान सामने आया तो पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने लिखा, ”ये हैं म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी। भारत रत्न और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित 2 लोगों के बारें खराब जानकरी दी है।”

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, ”लता जी का जन्म 1929 को हुआ था। 1947 में वह सिर्फ 17 साल की थीं। लता मंगेशकर जी ने मेरे वतन के लोगों गाना 26 जनवरी 1963 को दिल्ली में गाया था और इसे कवि प्रदीप ने लिखा है। गाना सुनने के बाद जवाहर लाल नेहरू ने कहा था लता बेटी तुम्हारे गीत ने मुझे रुला दिया।”

ददलानी ने मांगी माफी

स्वराज कौशल के ट्वीट के बाद विशाल ददलानी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर हर ओर उनकी किरकिरी होने लगी। जिसके बाद उन्होंने पर अपनी गलती मानी और सभी से माफी मांगी।

उन्होंने लिखा, ”ऐ मेरे वतन के लोगों’को लेकर मेरी गलत जानकारी से नाराज लोगों से मैं माफी मांगता हूं, लेकिन इन कट्टर राष्ट्रवादियों ने तब कुछ नहीं कहा जब #Chornab पुलवामा में 40 भारतीय सैनिकों की मौत को टीआरपी जीत के रूप में मना रहा था।”