Best Horror-Comedy Movies On OTT: ओटीटी पर देखें ये 5 बेस्ट हॉरर-कॉमेडी मूवी, जिसमें है कॉमेडी और हॉरर का असरदार डोज़

Best Horror-Comedy Movies On OTT: अगर आपने ये बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म अब तक नहीं देखी है तो आपको ओटीटी प्लेटफार्म बताएंगे जहां आप इन्हें देख सकते हैं।

Avatar Written by: November 7, 2022 7:39 pm

नई दिल्ली। आजकल के समय में फिल्म और वेब सीरीज देखना कौन नहीं चाहता है। हर कोई अच्छी और बेहतरीन फिल्म और वेब सीरीज देखना चाहता है। जिससे उनका मनोरंजन होता रहे। ऐसे में बहुत से लोग होते हैं जो अलग अलग तरह की फिल्मों की पसंद रखते हैं। कुछ को कॉमेडी फिल्में पसंद होती हैं और कुछ को एक्शन फिल्में पसंद होती हैं। आजकल लोगों को अपने हिसाब से फिल्में देखने को मिल जाती हैं जो भी उन्हें पसंद हैं वो देख सकते हैं ऐसे में कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जिन्हें हॉरर फिल्में पसंद होती हैं। अगर ये हॉरर फिल्म में कॉमेडी का तड़का हो फिर तो क्या ही कहने। इसलिए हम यहां आज आपको कुछ ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में बताएंगे जो आपका मनोरंजन करेंगे। अगर आपने ये बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म अब तक नहीं देखी है तो आपको ओटीटी प्लेटफार्म बताएंगे जहां आप इन्हें देख सकते हैं।

झोम्बीवली (Zombivli) 

यह मराठी भाषा में बनी फिल्म है। जिसे 2022 में सिनेमाघर में रिलीज़ किया गया था। लेकिन क्योंकि ये मराठी भाषा की फिल्म है इसलिए ये ज्यादातर दर्शकों तक पहुंच नहीं पाई थी। लेकिन अब आप इसे ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। इसमें आपको मराठी फिल्म इंडस्ट्री अमेय वाघ भी देखने को मिलने वाले हैं। झोम्बीवली को काफी सारे दर्शकों ने पसंद किया था अगर आप भी हॉरर कॉमेडी का डबल मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे देख सकते हैं।

भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)

अगर आप अक्षय कुमार की भूल भुलैया के फैन हैं तब आपको भूल भुलैया 2 जरूर देखना चाहिए। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने काम किया है और ये इस साल की हिट फिल्म में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। अगर आप बॉलीवुड में कोई बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं।

कटेरी (Khatteri)

तमिल भाषा में बनी हॉरर कॉमेडी मूवी एक गाँव की कहानी देखने को मिलती है। जहां कुछ बदमाश सोने की तलाश कर रहे हैं। जब ये बदमाश होने की तलाश कर रहे होते हैं तब ये एक ऐसे गांव में पहुंच जाते हैं जो रहस्य्मयी है इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

भूत पुलिस (Bhoot Police)

हिंदी भाषा में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में आपको सैफ अली खान और अर्जुन कपूर देखने को मिलते हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया था अब अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

एनाबेली सेतुपति (Annabelle Sethupathi)

तमिल भाषा में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखकर आपको बहुत मज़ा आने वाला है। ये दर्शकों की पसंदीदा फिल्म में से एक है। जिसमें कॉमेडी और हॉरर का जोड़ है। इस फिल्म को भी आप डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर जाकर देख सकते हैं। ये फिल्म आपको हॉरर के साथ आपको हंसाने वाली भी है।