newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Buzz About Aishwarya Marriage: जब ऐश्वर्या की पेड़ से शादी को लेकर मीडिया में उड़ी अफवाह तो एक्ट्रेस बोली-”कुछ चीजों की हमें उम्मीद थी”

Buzz About Aishwarya Marriage: एक्टर्स को अपनी लाइफ में कई बार अफवाहों से गुजरना पड़ती है। उनके बारे में कई अफवाहें उड़ती हैं, जिन अफवाहों को एक्टर्स कभी-कभी गलत भी साबित करते है। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या को भी झेलना पड़ा, उनके बारे में भी काफी अफवाहें उड़ी थी, आइए हम आपको बताते है क्या है वो अफवाह और क्या वह अफवाह सच हैं

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी। ऐश की खूबसूरती के आज भी करोड़ों लोग फैन हैं। भले ही एक्ट्रेस आज 49 साल की हो गई हो लेकिन उनकी खूबसूरती अभी भी वैसी ही बरकरार है। अपने करियर में ऐश ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज ये मुकाम हासिल की है। एक्टर्स को अपनी लाइफ में कई बार अफवाहों से गुजरना पड़ती है। उनके बारे में कई अफवाहें उड़ती हैं, जिन अफवाहों को एक्टर्स कभी-कभी गलत भी साबित करते है। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या को भी झेलना पड़ा, उनके बारे में भी काफी अफवाहें उड़ी थी, आइए हम आपको बताते है क्या है वो अफवाह और क्या वह अफवाह सच हैं-

ऐश्वर्या की पेड़ से शादी हुई

दरअसल, ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उनके इस शादी से ऐश और अभिषेक के फैन काफी खुश और एक्साइटेड थे। हालांकि, दोनों की शादी बच्चन परिवार के जुहू स्थित घर में हुई थी। इनकी शादी को प्राइवेट रखा गया था। कपल को अपनी प्राइवेसी चाहिए थी और बॉलीवुड सेलेब्स की शादी हो और अफवाह अपने पैर ना पसारे ऐसा हो ही नहीं सकता है। वहीं इन दोनों की शादी में भी हुआ था, इन अफवाहों के बीच एक अफवाह ये भी थी कि ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन से पहले एक पेड़ से हुई थी।

aishwarya abhishek

ऐश्वर्या ने अफवाह को बताया झूठ

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पेड़ से शादी को लेकर बात पूछी गई तो ऐश बोली की कुछ चीजों की उम्मीद हमें थी, लेकिन कुछ चीजों की उम्मीद तो हमने कभी की ही नहीं थी। एक्ट्रेस कहती है ये पेड़ से शादी करने की बात बिल्कुल फालतू बात है। उन्होंने कहा हर जगह ये बात आग की तरह फैल रही थी जो कि बहुत गलत था। ऐश आगे कहती हैं कि हम परिवार के रूप में ताकतवर थे हम चाहते थे इन सब के बारे में परिवार के पिता कुछ बोलें और शादी के बाद पा ने मीडिया से खुलकर बात की थी।