newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

किसने नीलाम की अक्षरा सिंह की इज्जत? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया बड़ा हिंट

Akshara Singh Cryptic Post: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी रेगुलर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ लाइन्स लिखकर पोस्ट की हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों किसी ने अक्षरा सिंह का दिल तोड़ा हो तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी रेगुलर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ लाइन्स लिखकर पोस्ट की हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों किसी ने अक्षरा सिंह का दिल तोड़ा हो तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

अक्षरा सिंह का पोस्ट:

अक्षरा सिंह में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा- ”जो तुम्हारा जितना है न, तुम भी उसके उतने ही रहो, ज्यादा दिल की गुलामी में इज्जत की नीलामी हो जाती है” अब अक्षरा की इस पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि किसी ने अक्षरा सिंह का दिल तोड़ दिया है। अब किसने अक्षरा को हर्ट किया ये तो वही बता सकती हैं, बहरहाल एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर अपने फैंस को ट्रीट जरूर दे दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो:

अक्षरा सिंह ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह कार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अक्षरा ने ग्रे कलर की साड़ी पहनी है। जिसके साथ एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज चोकर, इयररिंग्स और नोज पिन टीम-अप किया है। इसके साथ आंखों में काजल, काली बिंदी और गुलाबी होंठ में अक्षरा सिंह कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं, हम देखने वालों की नज़र देख रहे हैं।” एक्ट्रेस की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। नेटिजन्स अक्षरा की वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बता करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आने वाली हैं।