newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jayeshbhai Jordaar Trailer:जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की? सीरियस टॉपिक पर बनी फिल्म हंसने को कर देगी मजबूर

Jayeshbhai Jordaar Trailer: जयेशभाई जोरदार में रणवीर के अलावा ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम शालिनी पांडे भी हैं जो उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही पंचायत से होती है जिसमें लड़कियों को खुशबूदार साबुन लगाने के लिए मना किया जाता है।

नई दिल्ली। रणवीर सिंह एक बार फिर एक सीरियस टॉपिक से साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर भले ही कॉमेडी से भरपूर है लेकिन फिल्म एक बहुत ही सीरियस टॉपिक पर बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े स्टार्स को देखा गया है।  फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जयेशभाई जोरदार’ फिल्म का नाम बिल्कुल रणवीर के कैरेक्टर से मेल खाता है। इस फिल्म में भी एक्टर भरपूर एनर्जी के साथ कॉमेडी करते दिख रहे हैं। फिल्म में रणवीर में एक गुजराती लड़के का रोल प्ले किया है जो अपने पिता से इतना डरता है कि उनके सामने मुंह तक नहीं खोल पाता है।

 

फिल्म में देखने को मिलेगा रणवीर का कॉमिक अवतार

इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में भी एक्टर ने एक गुजराती लड़के का ही रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट  साबित हुई थी। जयेशभाई जोरदार में रणवीर के अलावा ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम शालिनी पांडे भी हैं जो उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही पंचायत से होती है जिसमें लड़कियों को खुशबूदार साबुन लगाने के लिए मना किया जाता है। ट्रेलर में रणबीर कहते हैं कि आगे-आगे देखिए कि किस-किस चीज के लिए मुंडी हिलानी पड़ेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


कन्या भ्रूण हत्या पर बनी है फिल्म

फिल्म बेहद सीरियस टॉपिक पर बनी है। पूरे ट्रेलर में जयेश के माता पिता पुत्र प्राप्ति के लिए मंदिर जाते हैं लेकिन जयेश को लड़की होने वाली होती है। पूरी फिल्म में ही जयेशभाई उर्फ रणवीर अपनी होने वाली बेटी के लिए पूरी दुनिया से लड़ते दिखते हैं। फिल्म का ट्रेलर वाकई शानदार है। फिल्म से जुड़े कई पोस्टर भी सामने आ चुके हैं जिसमें रणबीर के हाथों में एक बच्चा है और टैग लाइन है कि जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की। खैर ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि जयेशभाई को लड़की होगी या लड़का।