Cannes 2022: कान्स के रेड कार्पेट पर महिला ने उतार दिए कपड़े, दिया ऐसा संदेश कि हिल गई दुनिया!

Cannes 2022: कान्स के काप्रेट पर एक महिला अचानक आती है और अपने कपड़े उतार देती है..। उसके शरीर पर यूक्रेनी झंडे के रंग में रंगे में लिखा है-“स्टॉप रेपिंग अस”।

Avatar Written by: May 21, 2022 1:56 pm

नई दिल्ली। कान्स की धूम पूरे दुनिया में छाई हुई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। सभी की ड्रेसेस टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। इसी बीच कान्स में एक विवादित चीज देखने को मिली। जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल एक महिला ने खुद को कान्स के रेड कार्पेट पर टॉपलेस कर लिया। ये महिला का विरोध दर्ज कराने का तरीका था। कहा जा रहा है कि महिला विरोध के समय चोटिल भी हो गई। हालांकि महिला ने ये क्यों किया। इसके पीछे की वजह काफी बड़ी है।

रेड कार्पेट पर कुछ हुआ बड़ा

कान्स के काप्रेट पर एक महिला अचानक आती है और अपने कपड़े उतार देती है..। उसके शरीर पर यूक्रेनी झंडे के रंग में रंगे में लिखा है-“स्टॉप रेपिंग अस”। इसके अलावा महिला ने अपने ऊपरी हिस्से को पेंट से रंग रखा था। रेड कार्पेट पर ऐसा होता देख गार्ड ने तुरंत अपने काले कोर्ट उतारे और महिला को ढक लिया। सुरक्षा गार्डों ने महिला को कार्पेट को हटाने की कोशिश की। इस दौरान भी महिला लगातार चिल्लाती रही कि-स्टॉप रेपिंग अस”। इस दौरान महिला दुर्घटनाग्रस्त भी हो गई। बता दें कि यूक्रेन में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है।दोनों के बीच चल रहे इस युद्ध को महीनों से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी महिलाओं के साथ बदसलूकी की खबरें  सामने आई हैं।


खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की थी इस बात की पुष्टि

महिला ने रूस का विरोध करने के लिए रेड कार्पेट का सहारा लिया और टॉपलेस हो गई। गौरतलब है कि खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दावा करते हुए बताया था कि लगातार ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें रूसी सैनिकों द्वारा बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की बात सामने आई है। इस मामले को प्रकाश में लाने के लिए राष्ट्रपति ने  कान उद्घाटन समारोह में अपने देश के लिए सहायता के लिए एक वीडियो जारी करते हुए मदद की अपील की थी।