newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajesh Khanna का जन्मदिन आज, यशराज फिल्म्स ने खास अंदाज में किया याद

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का आज जन्मदिन है। उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘काका’ के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने लगातार सुपरहिट कई फिल्में दी। जिसके कारण वो उस जमाने के पहले सुपरस्टार बने। इस खास मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। अब यशराज फिल्म्स (Yash Raj films) ने उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर अलग अंदाज में उनको याद किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का आज जन्मदिन है। उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘काका’ के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने लगातार सुपरहिट कई फिल्में दी। जिसके कारण वो उस जमाने के पहले सुपरस्टार बने। इस खास मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। अब यशराज फिल्म्स (Yash Raj films) ने उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर अलग अंदाज में उनको याद किया है। सोशल मीडिया पर यशराज फिल्म्स ने एक तस्वीर शेयर की है।

राजेश खन्ना को याद करते हुए यशराज फिल्म्स ने एक कैरिकेचर जारी किया है। उन्होंने लिखा, ”एक लीजेंड और इन्स्पायरिंग एक्टर। बर्थ एनिवर्सरी पर राजेश खन्ना को याद करते हुए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

काक ने यशराज के बैनर तले दाग जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शर्मिला टैगोर और राखी जैसी हिरोइन शामिल थी। खास बात ये थी कि दाग यशराज फिल्म के बैनर की पहली फिल्म थी।

इसके अलावा, उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी है। जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। इसके बाद एक टाइम ऐसा भी आया जब उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। बता दें कि अमृतसर में जन्में राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। इंडस्ट्री में आने से पहले उनके अंकल ने उनका नाम बदल कर राजेश कर दिया था। जो काफी पसंद किया गया था। इतने फेम और सक्सेसफुल करियर के बाद भी उनकी पर्सनल लाइफ इतनी सक्सेसफुल थी। विवादों के साथ भी उनका नाता रहा है।

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना का भी आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके पति और सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ”जीवन के ऐसे निर्णयों का एक साल और, जिनको लेकर तमाम सवाल किये जा सकते हैं। लेकिन, ख़ुशी इस बात की है कि वो सारे फैसले मैंने तुम्हारे साथ लिए। टीना, जन्मदिन की बधाई।”