newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

धनबाद : क्वारंटाइन से निकले तो जेल भेज दिए गए ये 10 जमाती, वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप

धनबाद पुलिस द्वारा दस इंडोनेशियाई जमातियों को जेल भेज दिया गया। इन सभी पर वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

धनबाद। धनबाद पुलिस द्वारा दस इंडोनेशियाई जमातियों को जेल भेज दिया गया। इन सभी पर वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप है। टूरिस्ट वीजा पर धर्म प्रचार और लॉकडाउन उल्लंघन में ये 10 इंडोनेशियाई जेल गए है।

दरअसल, तब्लीगी जमात से जुड़े ये 10 इंडोनेशियाई नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंचे थे। इन पर आरोप है कि ये लोग जगह- जगह घूम कर धर्म का प्रचार कर रहे थे। इस मामले में गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने और कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें भेज दिया गया।

corona kit

इन 10 इंडोनेशिया नागरिकों को 17 दिन पूर्व गोविंदपुर आसनबनी मस्जिद से पकड़ा गया था। लॉकडाउन के दौरान तब्लीगी जमातियों को पुलिस ढूंढ रही थी। इसी बीच गोविंदपुर आसनबनी मस्जिद से पुलिस ने दस इंडोनेशिया नागरिक समेत कुल 14 लोगों को पकड़कर क्वारंटाइन कर दिया था। सभी छिपकर मस्जिद में रह रहे थे।

15 अप्रैल को इनकी क्वारंटाइन अवधि समाप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोबारा 16 अप्रैल को सभी इंडोनेशिया नागरिकों के कोरोना संक्रमण की जांच कराई, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव मिली।

इसके बाद सोमवार को गोविंदपुर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम आईआईटी आइएसएम पहुंची और इंडोनेशिया नागरिकों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इन जमातियों को 14 दिनों तक जेल में भी क्वारंटाइन पर रहना पड़ेगा। जेल कैंपस में घुसने के साथ ही इन सभी की मेडिकल जांच करायी गई। इसके बाद ही इन लोगों को जेल के वार्ड में शिफ्ट किया गया।