newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीय पहुंचे दिल्ली

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, “एयर इंडिया का विमान कोरोनावायरस के कारण जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच विदेशी नागरिकों को लेकर टोक्यो से चला विमान दिल्ली में लैंड हुआ है। जापानी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के लिए आभार। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद।”

नई दिल्ली। जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर फंसे 119 भारतीय और पांच विदेशी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार सुबह यहां उतरा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह जानकारी दी।

CoronaVirus Japan

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, “एयर इंडिया का विमान कोरोनावायरस के कारण जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच विदेशी नागरिकों को लेकर टोक्यो से चला विमान दिल्ली में लैंड हुआ है। जापानी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के लिए आभार। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद।”

इन लोगों को आईटीबीपी के एक पृथक स्थान पर ले जाया गया है, जहां इन लोगों को 14 दिनों तक रखा जाएगा। डायमंड प्रिंसेस को तीन फरवरी को योकोहामा पोर्ट पर पृथक कर दिया गया था जब हांगकांग में उतरा एक यात्री 25 जनवरी को कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया था। विमान में सवार कुल 138 भारतीय नागरिकों में से 16 कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।

CoronaVirus China Airlift

दूसरी तरफ, चीन के वुहान से इंडियन एयर फोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 36 विदेशियों समेत 112 भारतीय नागरिकों को लेकर सुबह 6.45 बजे दिल्ली पहुंचा। सभी लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली के छावला में आईटीबीपी संगरोध सुविधा में ले जाया जाएगा।

वुहान से लौटने वाले नागरिकों में बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मेडागास्कर के नागरिक शामिल थे। इससे पहले ये विमान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर के लिए भारत से जरूरी चिकित्सकीय सामग्री लेकर पहुंचा था।