newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: भारत में कोरोना के 15,823 नए मामले, 24 घंटे में 226 लोगों की मौत

Coronavirus: बीते 24 घंटों में 50,63,845 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक 96.43 करोड़ से अधिक हो गया। यह 94,26,400 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए जबकि 226 लोगों की मौत हो गई। इसकी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। बीते 24 घंटों में 22,844 संक्रमितों के ठीक होने के साथ ही यह संख्या बढ़कर 3,33,42,901 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.06 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम शिखर पर है। कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में 2,07,653 है, जो 214 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.61 प्रतिशत हैं।


बीते 24 घंटों में कुल 13,25,399 लोगों के परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 58.63 करोड़ से अधिक संचयी परीक्षण किए हैं। जबकि देशभर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 110 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत बताई गई है। पिछले 44 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम और लगातार 127 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

बीते 24 घंटों में 50,63,845 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक 96.43 करोड़ से अधिक हो गया। यह 94,26,400 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 8.43 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।