newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बांधनी से गजशाही तक, पीएम मोदी ने हर साल 15 अगस्त पर पहने अलग-अलग खूबसूरत साफे

पीएम मोदी(PM Modi) जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वो 7 बार लाल किले(Lal Qila) पर तिरंगा फहरा चुके हैं। ऐसे में वो हर बार किसी नए साफे के साथ नजर आते हैं।

नई दिल्ली। आजादी के 74वें साल पर पीएम मोदी लाल किले पर केसरिया और पीले रंग की साफे में नजर आए। पीएम मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वो 7 बार लाल किले पर तिरंगा फहरा चुके हैं। ऐसे में वो हर बार किसी नए साफे के साथ नजर आते हैं। जिसकी चर्चा अक्सर होती रहती है। इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलग लुक की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं साल 2014 से 2020 तक, पीएम मोदी ने किस तरह और कौन-कौन से रंग के साफे पहन चुके हैं..

2014 में पहना केसरिया रंग का साफा

नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार लाल किले पर तिरंगा लहराने के लिए जब पहुंचे तो उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता और पजामा पहना था। इस दौरान उन्होंने केसरिया, हरे और पीले रंग का साफा पहना था।

PM Modi Lal Qila Red Fort 2014

2015 में पीले रंग का साफा

2015 में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारीदार मस्टर्ड-येलो रंग का साफा पहना था। साफे में लाल, पीले और गुलाबी रंग की धारियां थीं। इस दौरान वह बेज रंग के कुर्ते-पजामा पहने नजर आए थे।

PM Modi Lal Qila Red Fort 2015

2016 में गजशाही साफा

साल 2016 में पीएम मोदी ने राजस्थानी साफा पहना था। इस साफे में गुलाबी, पीले और लाल रंग शामिल था। सफेद रंग के कुर्ते-पजामा पर यह जॉर्जट का साफा काफी यूनिक लग रहा था।

PM Modi Lal Qila Red Fort 2016

2017 में लाल-केसरिया रंग का साफा

साल 2017 में पीएम मोदी ने लाल-केसरिया रंग का साफा पहना था। साफे में सफेद और पीले रंग की धारियां थीं। इस साफे की लंबाई काफी ज्यादा थी।

 

PM Modi Lal Qila Red Fort 2017

2018 में बांधनी साफा

साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल और केसरिया रंग का बांधनी साफा पहना था। साफे में सफेद रंग का बांधनी प्रिंट था।

modi at red fort on independence day

 2019 में रंगों भरा साफा

साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साफे में कई रंग शामिल थे। जैसे पीला, लाल, बैंगनी, हरा और नीला। सफेद रंग के कुर्ते-पजामा पर यह साफा काफी खूबसूरत लग रहा था। इस साफे पर लहरिया प्रिंट भी शामिल था।

PM modi 15 August

 2020 में पीले और केसरिया रंग का साफा

PM Modi red fort

साल 2020 में पीएम मोदी ने केसरिया और पीले रंग का साफा पहना है। लाइट येलो कलर के कुर्ते पर इस साफे का कॉम्बिनेशन परफेक्ट लग रहा है।