newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

असम : 23 जिले बाढ़ से प्रभावित, अलग-अलग हादसों में अब तक 18 लोगों की मौत

देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है जो किसी के लिए खुशियों का कारण बन रहा है तो किसी के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसे में असम में बाढ़ का कहर भी जारी है। जिससे अबतक 18 लोगों के मौत हो चुकी है।

गुवाहाटी। देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है जो किसी के लिए खुशियों का कारण बन रहा है तो किसी के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। कहीं खूब बारिश हो रही है तो कहीं पर झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। एक तरफ जहां दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं असम में बाढ़ का कहर भी जारी है। जिससे अबतक 18 लोगों के मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि बाढ़ से यहां 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

असम में बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां गुवाहाटी समेंत कई अन्य क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र नहीं खतरे के निशान से उपर है। साथ ही अबतक बाढ़ के कारण असम में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ रविवार के दिन बारिश व इससे संबंधित घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई। अबतक असम में बाढ़ से 23 जिलों के 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए के मुताबिक, बाढ़ की चपेट में 2071 गांव हैं और 68 हजार हेक्टेअर से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है। अथॉरिटी की ओर से 12 जिलों में 193 रिलीफ कैंप और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं। 27 हजार से अधिक लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है। कई जगहों पर ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है।

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में भी पानी लगाातर बढ़ते हुए खतरे के निशान पर पहुंच गया है। राज्य सरकार की चिंता को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से बात कर हालात की जानकारी ली।