newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में आये 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 891 हुई

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस के 23 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में वायरस से संक्रमितों की संख्या 891 हो गई।

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस के 23 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में वायरस से संक्रमितों की संख्या 891 हो गई। राज्य में इस बीमारी के कारण सोमवार तक कुल 52 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 30 वर्षीय गर्भवती महिला भी शामिल है।

corona old couple

मंगलवार को मुंबई से 10 नए मामले सामने आए। पुणे में 4, अहमदनगर में 3, नागपुर और बुलढाणा में 2-2, और सांगली और ठाणे के एक-एक नए मामले सामने आए। राज्य में बीमारी से मरने वाले 52 लोगों में से अकेले मुंबई में 34 मरे हैं, जिसमें पालघर के नालासोपारा की 30 वर्षीय 9 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है, जिसकी नायर अस्पताल में मौत हो गई।

Patna AIIMS Corona
अब तक, 32,521 लोग ‘होम आइसोलेशन’ में और 3498 अस्पतालों के आइसोलेशन में हैं, जबकि 70 लोगों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोनावायरस मामलों में वृद्धि जारी है, मुंबई पुलिस ने सभी ऐसे लोगों से अपील की है कि जो दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात सम्मेलन में हिस्सा लिए थे, वे अपनी स्वेच्छा से स्वास्थ्य अधिकारियों के सामने आएं।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्य के सभी जिलों और नागरिक निकायों में जमात में भाग लेने वालों की खोज जारी रखी है, जिसमें इससे जुड़े अब तक 8 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए जाने वाले आठ जमातियों में पुणे से चार, अहमदनगर से दो और हिंगोली और वाशिम से एक-एक हैं।

Corona Case

राज्य के मुख्यमंत्री के आवास मातोश्री के पास एक चाय विक्रेता को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मातोश्री के आसपास के इलाके कला नगर को सील कर दिया गया है।