Bihar: RJD से गठजोड़ के 4 महीने बाद नीतीश कुमार के मंत्री ने बताई वजह, आखिर क्यों बिहार में टूटा गठबंधन

Bihar: राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग (NDA) के साथ गठबंधन तोड़कर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) संग गठजोड़ कर लिया था। राज्य में हुए इस सियासी फेरबदल के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सवार हुए। तो वहीं, इस नए सरकार में लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री का पद मिला।

रितिका आर्या Written by: December 23, 2022 9:09 am
bihar

नई दिल्ली। बिहार की नीतीश सरकार में इस साल सत्ता परिवर्तन देखने को मिला था। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग (NDA) के साथ गठबंधन तोड़कर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) संग गठजोड़ कर लिया था। राज्य में हुए इस सियासी फेरबदल के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सवार हुए। तो वहीं, इस नए सरकार में लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री का पद मिला।

Bihar News

नीतीश कुमार के मंत्री ने बताया क्यों टूटा था गठबंधन

अब बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने इस बात का खुलासा किया है कि राज्य में इस साल एनडीए गठबंधन टूटने की वजह क्या थी, क्यों नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी से हाथ मिलाया। विजेंद्र यादव ने बताया कि एनडीए गठबंधन टूटने का मुख्य कारण बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल और बिहार विधानसभा के तत्कालीन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा हैं। इन दोनों की वजह से ही बिहार में एनडीए गठबंधन में टूट देखने को मिली है।

bihar.

अपने बयान में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने बयान में कहा कि अब संजय जयसवाल और विजय कुमार सिन्हा चिल्ला रहे हैं। पहले जब ये नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में थे तो शांत थे लेकिन अब जब गठबंधन टूटा है तो पिछले 4 महीनों में इन लोगों को सब कुछ खराब नजर आ रहा है।

Bihar

नीतीश के मंत्री पर हमलावर हुई बीजेपी

नीतीश के मंत्री पर विजेंद्र यादव के इस आरोप पर अब भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने विजेंद्र यादव के इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि जनता दल यूनाइटेड ने पहले ही मन बना लिया था कि वो महागठबंधन से चली जाएगी और अब वो आरोप लगा रहे हैं कि संजय जयसवाल और विजय कुमार सिन्हा इसके लिए आरोपी हैं। सच ये है कि पिछले 4 महीनों में जहरीली शराब पीने के कारण 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हम इसपर सवाल कर रहे हैं तो वो बौखला रहे है।’