newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चार महीने की बच्ची और 18 दिन तक वेंटिलेटर का सहारा, फिर भी दी कोरोना को मात

इस गंभीर बीमारी को मात देकर एक चार माह की बच्ची ने जो किया है वह सच में किसी अजूबे से कम नहीं है। आंध्र प्रदेश में महज चार महीने की एक बच्ची ने इस महामारी से जंग जीत ली है।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। हालांकि इस वायरस ने जिस उम्र वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वह हैं 60 से ऊपर वाले। लेकिन अब बच्चे और जवान भी इसकी जद में आ गए हैं। जिनकी इम्यूनिटी अच्छी नहीं है या फिर जो पहले ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उसके लिए तो यह महामारी काल के समान है। पूरी दुनिया में इसकी वजह से 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इस गंभीर बीमारी को मात देकर एक चार माह की बच्ची ने जो किया है वह सच में किसी अजूबे से कम नहीं है।

Vishakhapattnam $ monts old child

आंध्र प्रदेश में महज चार महीने की एक बच्ची ने इस महामारी से जंग जीत ली है। अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई है।

Ventilator

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में महज चार महीने की बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह बच्ची 18 दिनों तक इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ती रही। शुक्रवार की शाम को स्वास्थ्य जांच के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बच्ची पूर्वी गोदावरी की रहने वाली है। वहीं पर एक आदिवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बच्ची भी संक्रमित हो गई थी। उसे बीते मई महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।