newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बरेली में पुलिस पर हमला करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 42 गिरफ्तार, NSA लगाने की तैयारी

पुलिस के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव के प्रधान पति तसब्बुर के चबूतरे पर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। लॉकडाउन तोड़ने वालों की सूचना किसी ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी।

नई दिल्ली। यूपी के बरेली में पुलिस पर हमला करने वालों की जमकर खबर ली जा रही है। अब तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात हैं।

Bareilly

यह वही लोग हैं जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के रोकने पर इन्होंने बवाल शुरू कर दिया। फिर इलाके के प्रधान के साथ तीन सौ से ज्यादा लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए। इन लोगों ने न सिर्फ हाईवे जाम किया बल्कि पुलिस चौकी को फूंकने की कोशिश भी की। बरेली पुलिस ने इस सिलसिले में खिलाफ दो मुकदमे इज्जतनगर थाने में दर्ज किये हैं।

पुलिस के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव के प्रधान पति तसब्बुर के चबूतरे पर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। लॉकडाउन तोड़ने वालों की सूचना किसी ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी। जिस पर इज्जतनगर थाने की चीता मोबाइल वहां पहुंच गई। उसने सड़क पर घूम रहे लोगों को दौड़ा लिया।

Bareilly Police

इसी दौरान करमपुर चौधरी गांव के प्रधान पति तसब्बर खान ने 300 से ज्यादा लोगों ने पुलिस चौकी को घेर लिया। हाइवे जाम कर चौकी फूंकने की कोशिश की। इस धक्कामुक्की में एएसपी अभिषेक वर्मा भी चोटिल हो गए।