newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली से बेंगलुरू अकेले हवाई यात्रा कर पहुंचा 5 साल का बच्चा, एयरपोर्ट पर मां ने किया रिसीव

दरअसल 5 साल का विहान नाम का लड़का दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था और लॉकडाउन के चलते यहीं फंस गया था। सोमवार (25 मई) से शुरू की गई घरेलू उड़ान सेवा के कारण विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए विहान दिल्ली से बेंगलुरू अपने माता-पिता के पास पहुंच चुका है।

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के बीच सोमवार से घरेलू उड़ान सेवा शुरू कर दी गई हैं। कई यात्री फ्लाइट से अपने घर पहुंच चुके हैं। इसी बीच एक पांच का बच्चा भी अकेले फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु ट्रेवल कर अपनी मां के पास पहुंच गया। दरअसल 5 साल का विहान नाम का लड़का दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था और लॉकडाउन के चलते यहीं फंस गया था। सोमवार (25 मई) से शुरू की गई घरेलू उड़ान सेवा के कारण विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए विहान दिल्ली से बेंगलुरू अपने माता-पिता के पास पहुंच चुका है।

Vihaan Sharma

खास बात ये है कि विहान शर्मा अकेले ही दिल्ली से बेंगलुरू पहुंचा है, बेंगलुरू एयरपोर्ट पर विहान की मां ने उसे रिसीव किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 5 वर्षीय विहान शर्मा सोमवार सुबह कर्नाटक की फ्लाइट में अकेले ही बैठकर बेंगलुरु गया। इस दौरान विमान में न तो विहान शर्मा का कोई जानकार बैठा था और न कोई रिश्तेदार। बेंगलुरु पहुंचने पर वह एयरपोर्ट के बाहर अपनी मां मंजरी शर्मा से मिला तो बेहद भावुक था। विहान की मां ने बताया, “मेरे 5 साल के बेटे ने अकेले दिल्ली से सफर किया। वह तीन महीने बाद बेंगलुरू लौटा है।”

Vihaan Sharma

बता दें कि दो महीने से भी लंबे समय से चले आ रहे लॉकडाउन में देश के सभी एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गई थी। अब 25 मई से हवाई सेवा भी बहाल कर दी गई है। लेकिन यात्रियों के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी की गई हैं, जिनका यात्रियों को ध्यान रखना होगा।