newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: देश में कोरोना ने लगाई लंबी छलांग, इन 6 राज्यों से हैं 81% नए मामले

Corona: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 25,64,881 हो गई है। यहां कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या कुल 53,684 है।

नई दिल्ली। कोरोना के मामले देश में अब लगातार तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। जिनमें स्वास्थ्य मंत्राालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53,476 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मामलों की संख्या 1,17,87,534 हो गई है। वहीं 251 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,60,692 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 3,95,192 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,12,31,650 है। इन नए मामलों में 81 प्रतिशत मामले देश के 6 राज्यों से सामने आए हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात शामिल हैं। गौरतलब है कि,कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की बात कही है।

delhi_corona

ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 23 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं। वहीं अबतक देश में कुल 5,31,45,709 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। टेस्टिंग की बात करें तो देशभर में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,75,03,882 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,65,021 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

वहीं दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 1,254 नए मामले सामने आए हैं। 769 लोग डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की मृत्य दर्ज की गई। इसकी के साथ राजधानी में कुल मामले 6,51,227 हो गए हैं। कुल डिस्चार्ज के मामले 6,35,364, कुल मृत्यु के मामले 10,973 और सक्रिय मामले 4,890 हो गए हैं। वहीं सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। बता दें कि माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है।

Agra Corona

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 25,64,881 हो गई है। यहां कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या कुल 53,684 है। वहीं पंजाब में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,634 नए मामले सामने आए हैं। 1,455 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।