Brain Challenge: इस तस्वीर में छुपी हुई है मुर्गी, ढूंढ लिया तो काफी दिमागदार है आप

Brain Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन में चीजें ढूंढने में ज्यादातर लोगों को काफी मजा आता है। कई बार लोग उन चीजों को ढूंढ भी लेते हैं लेकिन कई बार लोगों के हार मिलती है। इस वक्त भी सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusions) खूब वायरल हो रहा है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको मुर्गी की तलाश करनी है।

रितिका आर्या Written by: November 19, 2022 4:46 pm
Optical Illusions

नई दिल्ली। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो ऑप्टिकल इल्यूजन के बारे में जानते ही होंगे। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह की तस्वीर होती है जिसमें आपको कई चीजें दिखाई देती हैं लेकिन इस तस्वीर में आपको किसी एक खास चीज को पहचानने या कहें कि ढूंढने के लिए कहा जाता है। इन तस्वीरों में आपको उस खास चीज को निश्चित समय में ढूंढने होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में चीजें ढूंढने में ज्यादातर लोगों को काफी मजा आता है। कई बार लोग उन चीजों को ढूंढ भी लेते हैं लेकिन कई बार लोगों के हार मिलती है। इस वक्त भी सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusions) खूब वायरल हो रहा है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको मुर्गी की तलाश करनी है।

थोड़ा दिमाग पर लगाना होगा जोर

जो ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) हम आपके लिए लेकर आए हैं इसमें घर के बाहर गाय, कुत्ता, मुर्गा, तालाब और ट्रैक्टर के अलावा भी कई चीजें नजर आ रही है। इतनी सारी चीजों के बीच आपको मुर्गी को खोजना है। इस इल्यूजन में आपको मुर्गी ढूंढने के लिए आपको 7 सेकंड का वक्त दिया गया है। ऐसे में आपको इस तस्वीर में मुर्गी ढूंढने के लिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने होंगे। तो चलिए देखते हैं क्या आप इस तस्वीर में मुर्गी तो ढूंढ पाते हैं या नहीं?

Optical Illusions...

अगर आप तस्वीर में मुर्गी को ढूंढ पाए हैं तो आप दिमाग के काफी तेज है लेकिन अगर आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए हैं तो परेशान मत होइए हम आपको इस पहले का जवाब देने जा रहे हैं। तस्वीर पर नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि डॉग जो कि अपना पप्पी लेकर नजर आ रहा है उसी के बगल में मुर्गी का बच्चा है। अगर अब भी आपको मुर्गी का बच्चा नहीं दिखा तो आप नीचे दी गई तस्वीर में उसे देख सकते हैं।

Optical Illusions.