newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai Accident: बांद्रा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराई 4 कारें, मौके पर 5 लोगों की मौत

Mumbai Accident: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हादसा सुबह साढ़े 3 बजे बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुआ। जहां पहले से मौजूद एक एंबुलेंस एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों को ले जाने का काम कर रही थी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुंबई में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जहां 4 कार आपस में टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 से ज्यादा लोग बुरी तरीके से घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक हादसा मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुआ जहां एक एंबुलेंस और चार कार आपस में भिड़ गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। हादसा बुधवार सुबह हुआ। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

4 गाड़ी आपस में टकराई

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हादसा सुबह साढ़े 3 बजे बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुआ। जहां पहले से मौजूद एक एंबुलेंस एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों को ले जाने का काम कर रही थी कि लेकिन जिससे पहले एंबुलेंस घायलों को ले जाने का काम करती उससे पहले ही पीछे से एक के बाद एक 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसा होते ही सड़क पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने काम किया। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया।


पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख

उन्होंने ट्विटर पर लिखा-बांद्रा वर्ली सी लिंक हुए हादसे के बारे में जानकारी मिली। हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं..। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है..। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। गाड़ियां आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।