
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस वक्त कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में है। कई इलाकों पानी के आ जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति आने के बाद राजनीति भी अपने चरम है। लोगों की सहायता करने की बजाए राजनेता इस पर अपनी रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच लगातार वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। दोनों एक-दूसरे को इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में आई इस आपदा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रायोजित बता डाला। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में 3 दिन से बारिश नहीं हुई है और अगर तीन दिन से बारिश नहीं हुई है तो बाढ़ के पीछे की वजह क्या है? इस बाढ़ के पीछे की वजह है भाजपा और केंद्र सरकार की दिल्ली के प्रति दुर्भावना। इस बाढ़ के पीछे वजह है केंद्र सरकार की दिल्ली को बर्बाद करने की साजिश। इस बाढ़ के पीछे की वजह मोदी और भाजपा मन में छिपी नफरत जो कई बार ऐसी घटनाओं में निकल कर बाहर आती है। ये आपदा की स्थिति है देश के किसी भी हिस्सा में आ सकती है। दूसरे हिस्सों में आपदा आती है तो हमारे मुख्यमंत्री केजरीवाल सहयोग के लिए हाथ आगे बढ़ाते है। आज दिल्ली के अंदर बिना बारिश के बाढ़ और खतरे के निशान के ऊपर पानी चला गया। ये बाढ़ प्रायोजित है। मैं पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि ये बाढ़ प्रायोजित है।
दिल्ली में 3 दिन से बारिश नहीं हुई है, फिर बाढ़ की वजह क्या है?
इसकी वजह है BJP द्वारा रची गई गहरी साजिश,
Modi जी के मन मे छिपी नफ़रत जो ऐसी घटनाओं में निकल कर बाहर आती है।
मैं पूरी जिम्मेदारी से कहता हूँ कि ये बाढ़ प्रायोजित है।
– @SanjayAzadSln pic.twitter.com/2qiDDcHCjj
— AAP (@AamAadmiParty) July 14, 2023
संजय सिंह ने आगे कहा, ”हथिनीकुंड बैराज से Haryana-Uttar Pradesh-Delhi पानी जाता है। लेकिन 9 तारीख़ से सारा पानी Delhi की तरफ छोड़ दिया गया। अगर यही पानी बराबर छोड़ा गया होता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती। BJP ऐसा क्यों कर रही है?”
हथिनीकुंड बैराज से Haryana-Uttar Pradesh-Delhi पानी जाता है
लेकिन 9 तारीख़ से सारा पानी Delhi की तरफ छोड़ दिया गया
अगर यही पानी बराबर छोड़ा गया होता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती
BJP ऐसा क्यों कर रही है?
दिल्ली ने BJP के 7 सांसद जिताये
बेहतर होता कि सभी MODI जी… pic.twitter.com/tacZNT1Rte
— AAP (@AamAadmiParty) July 14, 2023
लोगों ने संजय सिंह की लगाई क्लास
हालांकि दिल्ली में बाढ़ के पीछे भाजपा की साजिश बताकर संजय सिंह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों आप सांसद को जमकर ट्रोल कर रहे है।
एक यूजर ने लिखा, “IIT Kharagpur” अरविंद केजरीवाल जी की इंजीनियरिंग की डिग्री करेगी रद्द। IIT वालों का कहना है कि जिस आदमी को “बैराज”और “बांध ” का मतलब नहीं पता वो आदमी इंजीनियरिंग की डिग्री के लायक नहीं है।”
“IIT Kharagpur” अरविंद केजरीवाल जी की इंजीनियरिंग की डिग्री करेगी रद्द।
IIT वालों का कहना है कि जिस आदमी को “बैराज”और “बांध ” का मतलब नहीं पता वो आदमी इंजीनियरिंग की डिग्री के लायक नहीं है।
— D D Pandey (@ddpanday) July 14, 2023
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मैं बस विज्ञापन और बड़े बड़े होर्डिंग लगाऊंगा बाक़ी काम केंद्र सरकार करे.,दिल्ली पर कभी भी कोई संकट आता है.. सबसे पहले दिल्ली के सर जी दोनों हाथ खड़ा कर देते हैं।”
मैं बस विज्ञापन और बड़े बड़े होर्डिंग लगाऊँगा बाक़ी काम केंद्र सरकार करे.,
दिल्ली पर कभी भी कोई संकट आता है.. सबसे पहले दिल्ली के सर जी दोनों हाथ खड़ा कर देते हैं.
— HARESH JETHAVA BJP (@HARESHJETHAVA9) July 14, 2023
संजय सिंह,आप की राजनीति झूठ पर टिकी है,,हर तरफ पानी छोड़ा जाता है,आप के पास क्या सबूत है,हथिनी कुंड से सारी नहरे हरियाणा में आती है up । में कोई नही जाती
— nikhil (@nikhil585247475) July 14, 2023
इसको कुछ इस तरह समझो!
टिकट खिड़की में सिनेमा टिकट नहीं हैं लेकिन फिर भी लोगों को टिकट मिल रहे हैं
(कहाँ से मिलते हैं इसको आपसे बेहतर कौन जानता है)इसी तरह दिल्ली में बारिश नहीं है फिर भी पानी आ रहा है…. क्योंकि पहाड़ों में भारी बारिश हो रही है
कुछ आया समझ में?
— Dinesh Pant (@DineshP777) July 14, 2023