newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: जल्द रिश्ते में बंध सकते हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा? AAP सांसद ने रिश्ते पर लगा दी मुहर!

Parineeti Chopra-Raghav Chadha:आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर लिखा- राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा के डेटिंग के किस्से इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर शादी के बंधन में बंध सकते हैं,हालांकि अभी दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा ने कपल को पहले ही बधाई दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति के अच्छे जीवन की कामना की है। उनके ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ऐसा क्या लिख दिया।

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने किया ट्वीट

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर लिखा- राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई। भगवान उनके प्यार और आनंद को ऐसे ही बनाए रखे, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। इस ट्वीट में सांसद ने राघव चड्डा और परिणीति को टैग भी किया है। अब यूजर्स इस ट्वीट के बाद से कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यूजर्स सांसद से सवाल कर रहे हैं कि दोनों की शादी कब होगी। तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स किस तरह सवाल कर रहे हैं।

 

यूजर्स पूछ रहे सवाल

एक यूजर ने लिखा- शादी कर रहे हैं या कुछ और। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह पकड़े जाने पर क्या प्रमोशन किया जा रहा है।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि केजरीवाल को राघव ने धोखा दे दिया है।

वहीं कुछ लोग इस बात से अनजान हैं तो वो सांसद से पूछ रहे हैं कि ये कब हुआ।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों व्हाइट मैचिंग आउटफिट में होटल से बाहर निकले थे। जिसके बाद से ही दोनों की शादी की अफवाहें भी तेज हैं।