newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करना आप सांसद संजय सिंह को पड़ गया महंगा

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) मुश्किलों में फंस गए है। आप सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi Adityanath) पर टिप्पणी करने के मामले में लखीमपुर खीरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह मुश्किलों में फंस गए है।आप सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के मामले में लखीमपुर खीरी में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, अरविंद गुप्ता नाम के युवक ने गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर धारा 153A, 505(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआइआर दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि संजय सिंह व उनके दो सहयोगियों ने समाज को बांटने और सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाला बयान दिया।

Yogi Adityanath

शिकायतकर्ता अरविंद ने कहा कि 12 अगस्त को संजय सिंह ने अपने सहयोगी सभाजीत सिंह और बृजकुमारी के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इसकी रिपोर्ट 13 अगस्त को समाचार पत्रों में छपी इसमें संजय सिंह ने मुख्य आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है। किसी भी ब्राह्मण से पूछ लें वह आपको मुख्यमंत्री के खिलाफ गुस्सा बताएगा।

भाजपा के 58 विधायक ब्राह्मण हैं और वो भी बहुत गुस्सा हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ब्राह्मण हैं, लेकिन वह आवाज नहीं उठाते। डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक भी मौर्य का काम नहीं करा पाए। राष्ट्रपति दलित हैं, उन्हें भी राम मंदिर शिलान्यास में नहीं बुलाया गया। केवल ठाकुरों का काम हो रहा है। राजभर, कुर्मी, यादव, सोनकर, निषाद, तेली, नाई आदि सरकार से नाराज हैं। उन्होंने इन वर्गों से नियुक्त डीम और एसपी की संख्या भी पूछी।

शिकायत में अरविंद ने आप नेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने समाज को बांटने व सामाजिक समरसता बिगाड़ने के उद्देश्य से बयानबाजी की है. उन्होंने इसमें राष्ट्रपति, मुखयमंत्री, विधायकों को भी नहीं छोड़ा है। इन्होंने संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन किया है।

sanjay singh
मामले में एसपी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने सहयोगी सभाजीत सिंह के साथ 12 अगस्त 2020 को कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं। मामले में वादी अरविंद कुमार गुप्ता, निवासी अलीगंज थाना गोला, द्वारा तहरीर दी गई है, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।