आचार्य प्रमोद बोले ‘प्रियंका भी है किसानों के साथ, अब तो मान जाओ’, जवाब में मिला ये

इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन (Acharya Pramod) ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को लेकर जो लिखा वह सोशल मीडिया पर लोगों को नहीं भा रही है। लोग आचार्य प्रमोद को उनके द्वारा किए गए ट्वीट की वजह से ट्रोल करने लगे हैं। आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी किसानों का “समर्थन”कर दिया, अब तो मान जाओ।

Avatar Written by: December 8, 2020 3:27 pm

नई दिल्ली। देशभर में किसानों के द्वारा बुलाया गया भारत बंद जारी है। इस आंदोलन से अलग देशभर में कई विपक्षी दल भी इस दौरान अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं। देशभर में हालांकि सबकुछ सामान्य है। इस बंद का असर दिल्ली सहित कई जगहों पर देखने को ज्यादा नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भारत बंद के समर्थन और इसके विरोध में जमकर लिखा जा रहा है। किसानों के द्वारा किए जा रहे तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में कई स्लिब्रिटी भी किसानों के समर्थन के लिए सामने आ गए हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगहों पर अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी किसानों के समर्थन में उतर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर किसान आंदोलन पर अपना समर्थन दिखाया है।acharya pramod krishnam

 

प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत के ट्वीट को रीट्वीट किया है। जिसमें दिलजीत ने लिखा था, ”प्यार की बात करें। कोई भी धर्म लड़ाई नहीं सिखाता। हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध सब एक दूसरे के साथ हैं। भारत इसी रीति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां सभी प्यार से रहते हैं। यहां हर धर्म को इज्जत दी जाती है।”


प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ”हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट का जल्द हल निकले।”

अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को लेकर जो लिखा वह सोशल मीडिया पर लोगों को नहीं भा रही है। लोग आचार्य प्रमोद को उनके द्वारा किए गए ट्वीट की वजह से ट्रोल करने लगे हैं। आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों का “समर्थन”कर दिया, अब तो मान जाओ।

आचार्य प्रमोद के ट्वीट पर जमकर लोगों के द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही है। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो रहा है आचार्य प्रमोद कई बार अपने बयानों और ट्वीट की वजह से लोगों के निशाने पर आते रहे हैं।