बसों को लेकर अब कांग्रेस की MLA ने ही उठाये सवाल, ऐसे घेरा प्रियंका को

रिपोर्ट में पाया गया कि बसों की लिस्ट में थ्री व्हीलर, ऑटो और साइकिल रिक्शा के नंबर शामिल थे। अब खुद कांग्रेस की अपनी विधायक ने ही प्रियंका गांधी पर वार किया है।

Avatar Written by: May 20, 2020 12:10 pm

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी का यूपी में बसें भेजने का दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। पहले योगी सरकार की जांच रिपोर्ट ने प्रियंका को आइना दिखाया। इस रिपोर्ट में पाया गया कि बसों की लिस्ट में थ्री व्हीलर, ऑटो और साइकिल रिक्शा के नंबर शामिल थे। अब खुद कांग्रेस की अपनी विधायक ने ही प्रियंका गांधी पर वार किया है। रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Congress Bus

अदिति सिंह ने पूछा कि “कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें। तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए,बार्डर तक ना छोड़ पाई,तब योगी जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी। अदिति ने बसें भेजने की लिस्ट पर भी सवाल खड़े किए।”

Aditi Singh tweet raibareli

उन्होंने कहा कि 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा और एम्बुलेंस व 68 वाहन बिना कागजात के भेजे गए। अदिति ने यह भी पूछा कि अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं? अदिति सिंह इससे पहले भी कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुकी हैं। कांग्रेस की ओर से यूपी विधानसभा के जिस सत्र का बहिष्कार किया गया था, अदिति ने वही सत्र अटेंड किया था।

aditi singh 1

इस मामले में रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया था। अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप के खिलाफ 2 अक्टूबर को हुए 36 घंटे के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था.