newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ujjain Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब उज्जैन के मस्जिद पर विवाद, महामंडलेश्वर ने किया हिंदु देवी-देवताओं की मूर्ति होने का दावा

Ujjain Masjid: अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द से जल्द मस्जिद की जांच करवाई जाए और साथ ही यहां पर वीडियोग्राफी कराई जाएं जिससे साक्ष्य प्राप्त हो सके।

नई दिल्ली। इन दिनों हिंदुस्तान की राजनीति में मंदिर बनाम मस्जिद की चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासतौर पर आजकल आम हिंदुस्तानी काशी के ज्ञानवापी मस्जिद की खबरों में सराबोर है। इन सब के बाद एक और शहर से मस्जिद बनाम मंदिर की खबर सामने आ रही है। दरअसल, उज्जैन आवह्वान के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद और अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष ने दावा किया है कि उज्जैन के दानी गेट पर बनी बिना नींव की मस्जिद में प्राचीन शिव मंदिर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2007 में मस्जिद के अंदर गए थे। उन्होंने वहां पर भगवान गणेश जी की मूर्ति और हाथी, घोड़े व पथरों पर पहरेदार सैनिकों की मूर्तियां देखी थीं।

अखंड हिंदू सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द से जल्द मस्जिद की जांच करवाई जाए और साथ ही यहां पर वीडियोग्राफी कराई जाएं जिससे साक्ष्य प्राप्त हो सके। ऐसे में अब आशंका लगाई जा रही है कि काशी के ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब उज्जैन की मस्जिद पर बहस हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से मंदिर और मस्जिद पर माहौल गर्म हो सकता है।

उज्जैन के दानी गेट पर बनी बिना नींव की मस्जिद पर महामंडलेश्वर ने आगे बात करते हुए कहा कि उज्जैन एक प्रचीन स्थान है। मुगल शासकों ने यहां पर कब्जा किया था और उस समय ही यहां पर इस मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसके साथ ही महामंडलेश्वर ने कहा कि यहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि साक्ष्यों के साथ कोई भी छेड़छाड़ ना कर सके। इसके अलावा उन्होंने मस्जिद की वीडियोग्राफी करवाने की मांग करने के साथ ही ग्वालियर से मस्जिद के कागजात मंगवाने और हिंदुओं की संपत्ती लोटाने की मांग की है।

बता दें कि आज ज्ञानवापी मस्जिद का फैसला आया है जिसमें मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियोग्राफी करवाने की मांग की है। इससे पहले मुस्लिम पक्ष लगातार वीडियोग्राफी का विरोध कर रहा था।