newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जामिया नगर के बाद अब शाहीन बाग में चली गोली, फायरिंग करने वाला युवक हिरासत में

एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था। उसने तीन फायरिंग की।

नई दिल्ली। जामिया नगर में गोली चलने के कुछ दिन बाद ही दिल्ली के शाहीन बाग में एक युवक द्वारा गोली चलाने की खबर आ गई। फिलहाल गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

Shaheen Bagh Protest

पकड़े गए युवक को लेकर जानकारी मिली है कि, उसका नाम कपिल है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’ बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है।

Shaheen bagh firing

एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था। उसने तीन फायरिंग की। आरोपी ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की है।

वीडियो-

वहीं, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी युवक ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी और किसी की नहीं चलेगी। आरोपी ने अपना नाम कपिल बताया है।

Shaheen bagh firing new

शाहीन बाग इलाके में हुई फायरिंग को लेकर डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने कहा, एक शख्स ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था।