newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: हिमाचल में खालिस्तानी झंडे दिखने के बाद कुमार विश्वास का फिर केजरीवाल पर निशाना, नाम लिए बगैर कहा- सावधान रहे देश

पंजाब चुनाव के वक्त कुमार विश्वास का एक वीडियो जारी हुआ था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल अलग ‘खालिस्तान’ देश बनवाकर उसका पीएम बनना चाहते हैं। इस बयान के आने के बाद सिख्स फॉर जस्टिस SFJ नाम के खालिस्तानी आतंकी संगठन ने केजरीवाल और AAP के लिए पंजाब की जीत का माहौल भी तैयार किया था।

नई दिल्ली। धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान का झंडा लगाने और दीवारों पर खालिस्तान लिखे जाने की घटना के बाद मशहूर कवि कुमार विश्वास ने एक बार फिर ट्वीट कर देश को सावधान रहने के लिए कहा है। कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीवी चैनल के हिमाचल के बारे में दी गई खबर का लिंक शेयर कर लिखा है, ‘देश मेरी चेतावनी को याद रखे। पंजाब के वक्त कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं।’ इससे पहले कुमार विश्वास ने बीते दिनों करनाल में खालिस्तानी आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद भी ऐसा ही ट्वीट किया था।

कुमार विश्वास ने ट्वीट में नाम की जगह ‘उसकी’ लिखा है। ये शब्द उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए लिखा है। केजरीवाल के साथ ही कभी कुमार विश्वास भी आम आदमी पार्टी AAP में हुआ करते थे। फिर आपसी विवाद के कारण कुमार विश्वास ने आप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही वो अलग-अलग मुद्दों पर ट्विटर के जरिए अरविंद केजरीवाल को लगातार निशाने पर रखते हैं। केजरीवाल का नाम वो कम ही लेते हैं, संकेतों के जरिए वो निशाना साधते हैं।

kumar vishvas

पंजाब चुनाव के वक्त कुमार विश्वास का एक वीडियो जारी हुआ था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल अलग ‘खालिस्तान’ देश बनवाकर उसका पीएम बनना चाहते हैं। इस बयान के आने के बाद सिख्स फॉर जस्टिस SFJ नाम के खालिस्तानी आतंकी संगठन ने केजरीवाल और AAP के लिए पंजाब की जीत का माहौल भी तैयार किया था। एसएफजे के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नून ने हाल ही में ये दावा भी किया था कि पंजाब में केजरीवाल की पार्टी को जिताने के लिए उसके संगठन ने धन और जनबल की व्यवस्था की थी।