newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: राम भजन सुनने के बाद कांग्रेस पार्षद ने मंच से किया इस्तीफे का ऐलान, कहा- जाग गई देशभक्ति

ध्यान रहे कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। सभी पार्टियां सियासी दंगल में हैं। बीजेपी कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है। इससे पहले भी आप और कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं राशि अग्रवाल के बारे में भी बताया जा रहा है कि वे बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया पर बेशुमार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने यकीन मानिए देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा कर रख दी है। ऐसी स्थिति में जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालने के लिए मुख्तलिफ सूबों का दौरा कर रहे हैं, तो वहीं खड़गे ने आज सीडब्लूसी की बैठक में अपना रौद्र रूप दिखा दिया, तो ऐसी स्थिति में इस वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। आइए, आगे हम आपको पूरा माजरा तफसील से बताते हैं।

Rahul Gandhi

आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में संगीतकार कन्हैया मित्तल ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गाते’ नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि विगत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सीएम योगी के समर्थन में यह गाना खूब गाया था। इस वीडियो को खूब पसंद किया गया है। आज भी कई मौकों पर कन्हैया मित्तल को कई सामाजिक समारोह में विशेषतौर पर इसी गीत को गाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। कन्हैया भी समारोह में शिरकत कर वहां के माहौल को राममय कर देते हैं।

इसी कड़ी में कन्हैया मित्तल एक ऐसे समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’, वाला गीत गाया, जिसको सुनने के बाद सभा में मौजूद सभी लोग भगवान राम की भक्ति में लीन हो गए, लेकिन किसी को भी इस बात की खबर नहीं थी कि सभा में कांग्रेस की पार्षद भी मौजूद हैं। जी हां….आपको बता दें कि लुधियाना से कांग्रेस की पार्षद राशि अग्रवाल भी मौजूद थीं। इन्होंने जब कन्हैया मित्तल का गाना, ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’, सुना तो इनका हदय इस कदर परिवर्तित हो गया कि इन्होंने तुरंत मंच से कांग्रेस से इस्तीफा का ऐलान ही कर दिया है और इसके बाद जो कहा, उसके सुनने के बाद यकीनन एक बार फिर कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल खड़े होते हैं। आइए, जरा आपको बताते हैं कि इन्होंने अपने ऐलान के दौरान किन हर्फों का इस्तेमाल किया है।

कांग्रेस पार्षद ने मंच से कांग्रेस से इस्तीफा का ऐलान करते हुए कहा कि आज मेरी देश भक्ति जाग गई है, इसलिए मैं कांग्रेस से त्यागपत्र का ऐलान करती हूं। अब मन में सवाल आता है कि क्या कांग्रेस देशभक्त पार्टी नहीं है? राजनीतिक प्रतिद्वंदता को परे रखकर कांग्रेस के आलाकमान से पूछना चाहिए कि क्या कांग्रेस भगवान राम का सम्मान नहीं करती। अगर नहीं करती तो क्यो नहीं करती? और अगर करती तो कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल ने भला क्यों कांग्रेस से इस्तीफा का ऐलान करना पड़ा? वो भी भगवान राम का गाना सुनने का बाद। चलिए, आगे आपको वीडियो भी दिखाते हैं।

देखिए वीडियो

ध्यान रहे कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। सभी पार्टियां सियासी दंगल में हैं। बीजेपी कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है। इससे पहले भी आप और कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं राशि अग्रवाल के बारे में भी बताया जा रहा है कि वे बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। बता दें कि दिल्ली में आज नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आप सियासी मैदान में है। पिछले 15 सालों से निगम की सत्ता पर बीजेपी काबिज है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बीजेपी का कब्जा बरकरार रहेगा कि यह सत्ता परिवर्तन होगा। यह तो फिलहाल नतीजों के दिन यानी की सात दिसंबर को ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, दिल्ली का राजनीतिक पारा चरम पर है।