newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: केजरीवाल को तगड़ा झटका, उत्तराखंड में ‘AAP’ के CM फेस रहे कर्नल कोठियाल का इस्तीफा

Uttarakhand: उन्होंने इस्तीफा देते हुए ट्वीट कर लिखा,त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।

नई दिल्ली। उत्तराखंड से इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। राज्य से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (Col Ajay Kothiyal) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। कर्नल अजय कोठियाल के अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया  है। आपको बता दें कि अजय कोठियाल ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। वहीं कर्नल अजय कोठियाल के इस्तीफे बाद राज्य की सियासत हड़कंप सा मच गया है।

उन्होंने इस्तीफा देते हुए ट्वीट कर लिखा, ”त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।”

अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देना झटके से कम नहीं है, क्योंकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम फेस थे। इसके अलावा आप ने गंगोत्री विधानसभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल को चुनावी मैदान में उतरा था। लेकिन वो चुनाव हार गए थे और अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्हें महज 6,161 वोट प्राप्त हुए थे।