Hathras Murder Case: प्रदेश में हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री बंगाल घूम रहे हैं : अखिलेश यादव

Hathras Case: नौजरपुर(Naujarpur) निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ एक सफेद रंग की गाड़ी से आया और उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

Avatar Written by: March 2, 2021 2:45 pm

लखनऊ। यूपी का हाथरस एक बार फिर से चर्चा में है। बता दें कि हाथरस में थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। यूपी पुलिस ने जानकारी दी है कि, इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले को लेकर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि, “प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं सरकार को किसी की परवाह नहीं है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां और माताएं हैं जिनके साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। पहले भी हाथरस में एक दर्दनाक घटना हुई जिसे छिपाने में पूरी सरकार लग गई।” सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि, “जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोंक दो। कई बार मैंने कहा कि जनता जानती नहीं किसको ठोंकना है। कई बार किसको कौन ठोंक दो यह नहीं पता है। मुख्यमंत्री पर सबसे ज्यादा गंभीर धाराएं थीं। इतनी गंभीर धाराएं देश के किसी मुख्यमंत्री पर नहीं थीं और वो धाराएं वापस ले ली गईं।”

सीएम योगी के बंगाल दौरे पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

अखिलेश यादव ने कहा, मुख्यमंत्री जी को मलयालम नही आती है लेकिन फिर भी वो रैली करने गए है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग कानून व्यवस्था सही नही करना चाहते ये डरा कर राज करना चाहते है प्रदेश मे हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री बंगाल घूम रहे हैं। समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन हाथरस परिवार आए मिलने जल्द ही जायेगा।

Akhilesh YAdav

हाथरसा मामला

वहीं उत्तर प्रदेश में ताजा मामला हाथरस से सामने आया है, जहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों के अनुसार बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत पुलिस में करना एक पिता को भारी पड़ गया। जिसके बाद शिकायत से चिढ़े शोहदों ने लड़की के पिता पर कई राउंड गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना हाथरस के सासनी इलाके के नौजपुरा गांव की है।

बता दें कि नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय अमरीश किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ एक सफेद रंग की गाड़ी से आया और उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CM Yogi Adityanath

सीएम ने दिए NSA लगाने के निर्देश

वहीं हाथरस केस में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने के भी निर्देश दिए हैं।