newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में मचे बवाल के बीच गांधी परिवार ने अपने करीबी गहलोत को दे दिया बड़ा झटका!

Rajasthan Political Crisis: ऐसे में देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी के अंदर गहलोत को अध्यक्ष पद को लेकर एक आम राय नहीं दिखाई दे रही है। राजस्थान में सियासी उठापठक के बाद अशोक गहलोत के तमाम नजदीकी विधायकों के इस फैसले के बाद उनके अध्यक्ष पद के चुनाव की लड़ाई को लेकर भी असमंजस है।

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने अशोक गहलोत को लेकर बड़ा फैसला ले लिया हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो सकते हैं। राजस्थान विवाद के बाद अब गांधी परिवार के करीबी अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस से कट सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, केसी वेणुगोपाल जैसे तमाम दिग्गजों का नाम जुड़ गया है।

ऐसे में देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी के अंदर गहलोत को अध्यक्ष पद को लेकर एक आम राय नहीं दिखाई दे रही है। राजस्थान में सियासी उठापठक के बाद अशोक गहलोत के तमाम नजदीकी विधायकों के इस फैसले के बाद उनके अध्यक्ष पद के चुनाव की लड़ाई को लेकर भी असमंजस है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उनके नाम से सहमत नहीं है साथ ही उनका मानना है कि अशोक गहलोत को पार्टी के सबसे अहम पद के लिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

बता दें कि राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री  बनाए जाने को लेकर आम राय नहीं देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से बीत गहलोत गुट के करीबन 90 विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्य़क्ष सीपी जोशी को सौंप दिया था। उधर, सोनिया गांधी के आवास पर भी राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है, लेकिन राहुल गांधी अभी-भी इस पूरे मसले से  बेखबर केरल में बच्चों संग फुटबॉल खेलने में मशगूल हैं। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में राजनस्थान में जारी सियासी घमासान क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम