अमित शाह 12 को जबलपुर में सीएए पर करेंगे जनसंवाद

भाजपा ने यह तय किया है कि पार्टी सकारात्मक तरीके से पूरे देश में इस कानून की सच्चाई जनता को बताएगी। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आ रहे हैं।

Avatar Written by: January 1, 2020 9:14 pm

नई दिल्ली। संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा ने भी अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर में लोगों से जनसंवाद करेंगे।

amit shah on crpf
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में सीएए को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा ने यह तय किया है कि पार्टी सकारात्मक तरीके से पूरे देश में इस कानून की सच्चाई जनता को बताएगी। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आ रहे हैं। शाह एक जनसभा में इस मुद्दे पर जनता से संवाद करेंगे।

caa protest
सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद से कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। समाज को बांटकर हिन्दू-मुस्लिमों के बीच दीवार खड़ी करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस और विपक्षी दल अपने इस प्रयास में तो सफल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन वे अराजकता को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं।

Amit Shah ANI new
उन्होंने कहा कि भाजपा ने तय किया था कि हम सकारात्मक तरीके से पूरे देश में यह संदेश देंगे कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। इसी को ध्यान में रखकर जनजागरण अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय नेता पूरे देश में, अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में जाकर सभाएं, गोष्ठियां करने जा रहे हैं।