newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah Birthday: 56 साल के हुए गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई

Happy Birthday Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को 56 वर्ष के हो गए। जन्मदिन पर भाजपा के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी शीर्ष नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश जारी करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बताया।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को 56 वर्ष के हो गए। जन्मदिन पर भाजपा के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी शीर्ष नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश जारी करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बताया। प्रधानमंत्री मोदी को अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा कि देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई दीघार्यु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।

वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल (Railway Minister Piyush Goyal) ने अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari ) ने भी ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देश के गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

आपको बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को गुजरात में हुआ था। मौजूदा राजनीतिक दौर में अमित शाह को चाणक्य कहा जाता है।