अमित शाह की रणनीति के डर से भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘बेटे’ बन गए केजरीवाल!

बीजेपी की रणनीति कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के काडर के ज़रिए अपने पक्ष में जमकर मतदान कराना है। कांग्रेस इन चुनावों में एकदम शांत नज़र आ रही है।

Avatar Written by: January 25, 2020 11:50 am
Amit Shah & Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों जमकर दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच वे यमुना विहार के एक भाजपा कार्यकर्ता मनोज के घर खाने पर पहुंच गए। उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी थे। अमित शाह के घर घर पहुंचने के इस अंदाज ने अरविंद केजरीवाल के माथे पर बल ला दिए। देखते ही देखते अरविंद केजरीवाल ने खुद को इन भाजपा कार्यकर्ताओं का बेटा करार दिया।

amit shah on kejriwal

उन्होंने अमित शाह के लिए लिखा, “आप भाजपा समर्थकों से ज़रूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा,उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की,जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ़्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर,मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है।”

Amit Shah home minister

अरविंद केजरीवाल को इस बात की उम्मीद नही थी कि बीजेपी जो अब तक इस चुनाव में शांत नज़र आ रही थी, इस तरह रफ्तार पकड़ लेगी। इससे पहले अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर खाना खाने के बाद लिखा, “यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहाँ भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।”

Amit shah Delhi Election

बीजेपी की रणनीति कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के काडर के ज़रिए अपने पक्ष में जमकर मतदान कराना है। कांग्रेस इन चुनावों में एकदम शांत नज़र आ रही है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल बीजेपी की सक्रियता से बेचैन नज़र आ रहे हैं।

Latest