पीएम के कहने पर शरजील इमाम पर हुआ केस दर्ज : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि, ‘दिल्लीवासियों, 8 तारीख को ये सरकार बदल दो, मैं आपसे कह कर जाता हूं कि जहां झुग्गी है, वहीं मकान देने का काम मोदी सरकार करने वाली है।’

Avatar Written by: January 27, 2020 6:35 pm
Amit Shah Delhi Rithala

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली के रिठाला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देश गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि भड़काऊ भाषण देने वाले जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र शरजील इमाम पर पीएम मोदी के कहने पर केस दर्ज हुआ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, देश को बांटने की बात करने वाले शरजील इमाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पुलिस को देशद्रोह का केस दर्ज करने का कहा।

Amit Shah Delhi Rithala

अमित शाह ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आपने शरजील इमाम का एक वीडियो देखा होगा, जिसमें वह नॉर्थ-ईस्ट को भारत से अलग करने की बात करता है। उसने देश को बांटने की बात की। पीएम मोदी के कहने पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वो इसे पकड़ने के पक्ष में हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि, कुछ समय पहले JNU में नारे लगे ‘भारत तेरे टुकड़े हो एक हजार’। मोदी जी ने इन नारे लगाने वालों को उठाकर जेल में डाल दिया, लेकिन ये कहते हैं कि उन्हें वाणी की स्वतंत्रता का अधिकार है।

शाह ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री CAA लेकर आएं। इस पर केजरीवाल बोलते हैं कि भाजपा को पाकिस्तानियों की चिंता है। जब से विभाजन हुआ है तब से दिल्ली में लाखों शरणार्थी आए हैं, वो लोग हमारे हैं। हमारे भाई-बहन हैं। उनकों आप पाकिस्तानी कहते हो, शर्म आनी चाहिए।

राम मंदिर पर कहा

अमित शाह ने कहा कि, देश का एक-एक बच्चा चाहता था कि जहां प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था वहीं भव्य मंदिर बने। जब-जब कोर्ट में केस आता था तब-तब राहुल बाबा, केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध करते थे। केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। क्या सब जगह सीसीटीवी लगे हैं? 5,000 बसें खरीदने की बात कही थी। लेकिन सिर्फ 300 बसें खरीदकर मीडिया में खबर दे दी। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया।

Amit Shah Delhi

केजरीवाल पर निशाना

मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली के गरीबों का क्या दोष था कि आपने जो 5 लाख रुपये की सहायता मोदी जी उनको देना चाहते थे, उसे उनसे छीन लिया। उनके मन में भय था कि अगर किसी गरीब का फ्री ऑपरेशन हो जायेगा, तो दिल्ली का गरीब नरेन्द्र मोदी जी के साथ जुड़ जायेगा। राजनीति करने वाले तो बहुत देखे हैं, मगर इतनी ओछी और नीची राजनीति करने वाला मुख्यमंत्री मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। दिल्ली के करोड़ों गरीबों को 5 लाख की योजना से उन्होंने अलग-थलग कर दिया।

उन्होंने कहा कि, राजनीति करने वाले तो बहुत देखे हैं, मगर इतनी ओछी और नीची राजनीति करने वाला मुख्यमंत्री मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। दिल्ली के करोड़ों गरीबों को 5 लाख की योजना से उन्होंने अलग-थलग कर दिया।

Amit Shah Delhi New

दिल्लीवासियों से अपील

अमित शाह ने कहा कि, ‘दिल्लीवासियों, 8 तारीख को ये सरकार बदल दो, मैं आपसे कह कर जाता हूं कि जहां झुग्गी है, वहीं मकान देने का काम मोदी सरकार करने वाली है।’