newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अम्फान तूफान ने भारत में भी मचाया कोहराम, कहीं दिखा तबाही का मंजर कहीं लोगों की ले ली जान!

190 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आये भयंकर चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तबाही मचा दी है।

कोलकाता। 190 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आये भयंकर चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। तूफान के चलते दोनों राज्यों में 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

तूफान से बिगड़े हालात पर केंद्र लगातार नजर बनाए हुए है। हालात की समीक्षा के लिए दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हो रही है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो सझा किया है।

वीडियो में तूफान से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है. राज्यपाल ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘अम्फान के कारण हुई जान माल का हानि से व्यथित हूं। मैं पिछले कुछ दिनों से लगातार एजेंसियों के संपर्क में था। उनकी प्रतिबद्धता ने नुकसान को कम किया है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह अपने पीछे विनाश का निशान छोड़ गया है। दशकों में सबसे खराब। सभी को बड़े पैमाने पर राहत कार्य के लिए आगे आने की जरूरत है।

गौरतलब है कि चक्रवात बीते बुधवार अपराह्न में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर भी पहुंचा। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुयी है। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ।

Cyclone Amphan

पाचिम बंगाल के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी 24 परगना जिले में पेड़ उखड़ने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, वहीं हावड़ा में इसी तरह की एक घटना में 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी।

मगर अब रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बुधवार को तबाही मचाने के बाद भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान अब धीमा पड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 6 घंटे में यह 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा है। अगले तीन घंटे में इसके और कमजोर होने का अनुमान है। असम, मेघालय में आज हल्की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

गृह मंत्रालय की टीम दोनों प्रदेश जाएगी

तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचार्व कार्य और हालात सुधारने के लिए बुधवार को कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अफसरों से इस बाबत जानकारी हासिल की। गृह मंत्रालय के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह दोनों प्रदेशों के सरकार के संपर्क में रहें। किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर मदद करें। यह भी तय हुआ कि जल्द ही गृह मंत्रालय की एक टीम दोनों प्रदेशों का दौरा करेगी और तूफान से होने वाले नुकसान का आंकलन करेगी।