newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: अनंत सिंह को AK-47 रखना पड़ गया भारी, खुद को बाहुबली बताने वाले विधायक ने आखिरकार कर ही लिया सरेंडर

Bihar: अदालत अब 21 जून को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ सजा का एलान करेगी। अगर बात करे अनंत सिंह के वर्तमान जगह की तो फिलहाल वह पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।

नई दिल्ली। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से AK 47 बरामदगी के मामले में कोर्ट में अंतिम सुनवाई पुरी हो चुकी है। इस संबंध में बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोषी करारदे  दिया गया है। बता दें कि साल 2019 में लदवां गांव में उनके पैतृक आवास से एके-47 और 33 जिंदा कारतूस इसके साथ ही दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।  इससे पहले पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले के लिए बीते सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत अब 21 जून को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ सजा का एलान करेगी। अगर बात करे अनंत सिंह के वर्तमान जगह की तो फिलहाल वह पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। आज यानी 14 जून 2022 के दिन उन्हें विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने अनंत सिंह को दोषी करार दिया। जानकारी के लिए बता दें कि इम मामले को विशेष कांड की श्रेणी में रखा गया था।

Anant Singh.2

11 घंटे तक चली छापेमारी

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के मामले में बाढ जिले के तत्कालीन SP लिपि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास हथियारों की तस्करी के पुख्ता सूचना है और इसके बाद ही पुलिस ने अनंत सिंह के घर पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी सुबह के करीब चार बजे हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद उनके यहां से एके-47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेट बरामद किए थे।

लंबी छापेमारी के बाद अनंत सिंह के पैतृक गांव में बिहार पुलिस ने उनके केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। जैसी ही इसकी भनक बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लगी तो वह वहां से फरार हो गए। इन सब के बाद चार दिन के उपरांत उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया और फिर बिहार पुलिस ने अपना काम करते हुए उन्हें अपनी हिरासत में लेकर बिहार के बाढ ले आई।