अमेरिका से आएगा हथियारों का जखीरा, ट्रंप के आने से पहले बड़ी डील को मंजूरी तय!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। उससे पहले ही भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी मिलने जा रही है। कैबिनेट मीटिंग से पहले होने वाली सीसीएस (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे पर होने वाले डिफेंस डील्स को  मंजूरी दी जा सकती है।

Avatar Written by: February 19, 2020 10:26 am

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। उससे पहले ही भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी मिलने जा रही है। कैबिनेट मीटिंग से पहले होने वाली सीसीएस (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे पर होने वाले डिफेंस डील्स को  मंजूरी दी जा सकती है।

Donald Trump and PM Narendra Modi

इसके तहत अमेरिका से कई घातक हथियार खरीदे जाएंगे। इसमे नौसेना के लिए (24 एमएच-60 हेलीकॉप्टर ‘Romeo’ multi-mission helicopters) की खरीद शामिल है। यह करीब 2.6 बिलियन डॉलर की डील होगी। इसके अलावा सेना के लिए 6 AH-64E Apache attack हेलीकॉप्टर की खरीद को भी मंजूरी मिल सकती है। ये डील करीब 930 मिलियन डॉलर की होगी। ये इस डिफेंस डील को मंजूरी मिल सकती है।

apache

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान कई अहम अहम समझौतों पर मुहर लगनी है। अमेरिकी हेलीकॉप्टर तकनीक का फायदा केवल सेना को ही नहीं बल्कि भारतीय नौसेना को भी मिलेगा। इस कड़ी में नौसेना के लिए 24 MH 60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीद के समझौते पर दस्तखत की तैयारी है। इस समझौते से भारत को मिलेंगे अत्याधुनिक सबमरीन हंटर हेलीकॉप्टर मिलेंगे।

mh 60 romeo helicopter

सैन्य समझौतों के अलावा अमेरिकी कम्पनी टेलुरियन के साथ 2.5 अरब डॉलर के एलएनजी खरीद करार पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली सुरक्षा से सम्बन्धी कैबिनेट कमेटी में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री और एनएसए सदस्य होते हैं। साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुख इसमे ‘इनवाइटी’ होते हैं।