newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेना भवन आंशिक रूप से बंद

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में कोरोना संक्रमित 24 मरीजों का इलाज चल रहा है।” मरीजों को दिल्ली के छावनी क्षेत्र के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय सेना भवन को एक जवान के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, “सैनिटेशन और रोगाणुनाशन के लिए सेना भवन के प्रभावित क्षेत्र को बंद किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और क्वारंटीन जैसे काम प्रक्रिया में हैं।”

इससे पहले 4 मई को, भारतीय सेना के अस्पताल को 24 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद सैनिटाइज किया गया था। इनमें सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मी शामिल थे। दिल्ली में भारतीय सेना रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल को कीटाणुरहित किया गया।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में कोरोना संक्रमित 24 मरीजों का इलाज चल रहा है।” मरीजों को दिल्ली के छावनी क्षेत्र के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले, भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने कहा कि फोर्स में पाए गए पहले कोरोना संक्रमित जवान ने ठीक होने के बाद ड्यूटी जॉइन कर ली है।

Army Chief General Manoj Mukund Naravane

इस बीच, भारतीय नौसेना ने कहा कि मुंबई में नौसेना इकाई में कोरोना के कुल 38 मामले सामने आए। इनमें से 12 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 26 का इलाज चल रहा है। फोर्स ने जोर देकर कहा है कि हमारे किसी भी युद्धपोत और पनडुब्बियों पर कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं है।