newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: केजरीवाल का अजीबोगरीब बयान, कहा- बैकडोर से सोनिया गांधी को PM बनाना चाहती हैं BJP

Gujarat Assembly Elections 2022: इसके अलावा केजरीवाल ने बताया कि हम गुजरात में सभी सीटों पर विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा हार रही है कभी बीच में वो मेधा पाटेकर को ले आते है। भाजपा से पूछों उन्होंने 27 साल में क्या किया और अगले पांच सालों में क्या करोगे जनता ये जानना चाहती है।

नई दिल्ली। गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले सत्तारूढ़ भाजपा को राज्य से सत्ता बेदखल करने के लिए अन्य दल ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा के अलावा कांग्रेस भी राज्य की जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब के बाद अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए गुजरात में दमखम दिखाने में लग गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात का लगातार भी दौरा कर रहे हैं।  मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है। जिसके बाद सियासी घमासान मचना तय है। केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए अजीबोगरीब बयान दे डाला है। दरअसल कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा बैकडोर से सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। आप उनसे प्रश्न और हिम्मत कीजिए।

इसके अलावा केजरीवाल ने बताया कि हम गुजरात में सभी सीटों पर विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा हार रही है कभी बीच में वो मेधा पाटेकर को ले आते है। भाजपा से पूछों उन्होंने 27 साल में क्या किया और अगले पांच सालों में क्या करोगे जनता ये जानना चाहती है।

आगे केजरीवाल ने कहा कि 27 सालों में भाजपा ने कुछ नहीं किया औरअगले पांच सालों में करने के लिए इनके पास कोई प्रोग्राम नहीं है। मैं भाजपा से प्रश्न करना चाहता हूं कि अगर हम गुजरात की जनता के लिए मुफ्त बिजली करना चाहते है तो उन्हें क्या तकलीफ है। वो इसका क्यों विरोध कर रहे है।

इससे पहले केजरीवाल और गुजरात पुलिस के बीच नोंकझोंक का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में गुजरात पुलिस सुरक्षा का हवाला देते हुए सीएम केजरीवाल को ऑटो में बैठने से रोकती है। लेकिन आप संयोजक केजरीवाल पुलिस से ही भिड़ जाते है। वो यहां तक कहते है कि मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए। सोशल मीडिया पर अब उनका ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा समेत कई लोगों ने उनकी खूब खिंचाई भी कर रहे हैं।