newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आज से दिल्ली बॉर्डर सील, सिर्फ इन्हें मिलेगी एंट्री

दिल्ली सीएम ने सोमवार को ऐलान करते हुए बताया कि लॉकडाउन 4 में जो छूट दी गई थी, वो जारी रहेगी। इसके साथ ही ऑटो, ग्रामीण सेवा में अब पूरा परिवार यात्रा कर सकता है।

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया था कि दिल्ली की सभी सीमाएं सात दिनों के लिए सील होंगी। इस ऐलान के बाद 2 जून से दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान पास वालों को एंट्री मिलती रहेगी। लॉकडाउन 5 अथवा अनलॉक-1 में केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने की कवायद तो शुरू की लेकिन दिल्ली में केजरीवाल सरकार सख्त नजर आ रही है।

Delhi Border Jam Ghaziabad

बता दें कि दिल्ली सीएम ने सोमवार को ऐलान करते हुए बताया कि लॉकडाउन 4 में जो छूट दी गई थी, वो जारी रहेगी। इसके साथ ही ऑटो, ग्रामीण सेवा में अब पूरा परिवार यात्रा कर सकता है। वहीं एक हफ्ते के लिए सभी बॉर्डर को सील किया गया है। वहीं लॉकडाउन 5 की गाइडलाइन्स के मुताबिक, एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। इसी के तहत हरियाणा ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर को खोल दिया था, यानी लोग गुरुग्राम-फरीदाबाद से दिल्ली आ सकते थे। लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद ने दिल्ली से सटे बॉर्डर को बंद ही रखा।

Delhi Border Jam police

केजरीवाल के सख्त फैसले के बाद अब सिर्फ दिल्ली में वो ही लोग आ पाएंगे, जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी पास होगा या फिर वो जरूरी क्षेत्र में कार्य करते होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन 5 से जुड़ी रियायतों का ऐलान किया। लेकिन सबसे बड़ा फैसला दिल्ली के बॉर्डर को सील करने का रहा। अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर जनता से सुझाव भी मांगे हैं, जो शुक्रवार की शाम पांच बजे तक भेजे जा सकते हैं।

Arvind kejriwal PC

केजरीवाल ने कहा कि, “दिल्ली सरकार को एक महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय चाहिए। क्या दिल्ली के बॉर्डर खोल दिए जाए? और क्या दिल्ली के अस्पतालों को देश से आने वाले सभी लोगों के लिए खोला जाए? सुझाव कहां भेजना है, इसको लेकर दिल्ली सरकार की तरफ डिटेल्स भी दी गई हैं। जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक  ईमेल: [email protected], व्हाट्सअप: 8800007722, वॉइसमेल: 1031 पर भेजे सकते हैं।”

जानकारी के मुताबिक अब दिल्ली में मोटरसाइकिल पर दो लोगों को बैठने की अनुमित दे दी गई है और कार में भी सिर्फ दो सवारियों की सवारी से जुड़ा नियम भी समाप्त कर दिया गया है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के पांचवे चरण की घोषणा में आम जिंदगी को पुन: धीरे-धीरे पटरी पर लाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली में अब सैलून या नाई की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी लेकिन स्पा को अभी खोला नहीं जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी दुकानें खुलेंगी और यहां कोई ऑड-ईवन नियम लागू नहीं होगा।